बाइक सवार चार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसकर उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। सर्राफा व्यवसाई बुरी तरह घायल हुआ


 

सर्राफा व्यवसाई को दुकान में घुसकर पीटा, लूट की तहरीर
सुल्तानपुर(आरएनएस)। बाइक सवार चार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसकर उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। सर्राफा व्यवसाई बुरी तरह घायल हुआ है उसे इलाज के लिए सीएचसी कादीपुर ले जाया गया है। व्यवसाई के भाई ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दिया है। सीओ कादीपुर ने बताया कि प्रथम दृश्या मारपीट का मामला लग रहा है, लूट के मामले की जांच की जा रही है।
 जानकारी के अनुसार जिले के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत चैकी क्षेत्र मुडिला डीह के खालिसपुर मुबारकपुर निवासी बिन्दे लाल (52) पुत्र गणेश ने मुडिला बाजार के सूरापुर रोड पर सराफा की दुकान खोल रखा है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वे दुकान खोलकर बैठे थे। इस बीच दोपहर करीब दो बजे के आसपास दो बाइक से चार बदमाश दुकान पर आ धमके। आरोप है कि बदमाशों ने बिंदे के सिर पर तमंचे से प्रहार किया। जब वो लहूलुहान हालत में बेहोश होकर गिरा तो बदमाश दुकान में रखी 1 किलो चांदी, 20 ग्राम सोना व 7 हजार नगद रुपए लेकर भाग निकले। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर चैकी व कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया है। घायल व्यवसाई को इलाज के लिए कादीपुर सीएचसी ले जाया गया है। एक बदमाश की पहचान अंकित यादव निवासी देवलपुर दोस्तपुर के रूप में हुई है। अन्य ने चेहरा बंदकर रखा था इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। घटना की लिखित तहरीर व्यवसाई के भाई काशीनाथ ने पुलिस को दी है। कादीपुर सीओ शिवम मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मैं स्वयं घटना स्थल पर गया था। शुरुआती जांच में मारपीट की घटना दिख रही है। लूट के मामले में जांच की जा रही है।
10 वर्षों से चल रहे मुकदमों का 2 घंटों में कर दिया निस्तारण, एक ही दिन में निपटाई 62 फाइलें
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील के एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को कमाल कर दिया। करीब 10 वर्षों से चल रहे वाद की 62 फाइलों का निस्तारण दो घंटों में कर दिया। मुकदमे का निस्तारण होने से वादकारी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए। अब एसडीएम की सराहना चहुंओर हो रही है।
  एसडीएम बल्दीराय की अदालत में बंटवारे के 12 मुकदमें में प्रारंभिक डिग्री व 23 मुकदमे में अंतिम आदेश पारित किया गया। नाम संशोधन के 3 मुकदमे, सीमांकन के 17, संक्रमणीय के 7 मुकदमे का निस्तारण किया। न्यायालय में एक दिन के अंदर 62 मामलों का निस्तारण होने से वादकारी खुश नजर आए। न्यायालय में कई मुकदमे ऐसे थे जो 10 वर्षों से चल रहे थे। कई ऐसे परिवार थे। जिसके खेत कई वर्षों से परती पड़े थे।धनजई गांव निवासी दशरथ ने बताया कि हमें 4 महीने के अंदर न्यायालय से न्याय मिला इतनी जल्दी अन्य अदालतों में नहीं मिलता है। गौरावरन निवासी सुकई ने बताया कि इतने अच्छे अधिकारी यदि न्यायालय में रहेंगे तो न्याय जरूर मिलेगा। रैनापुर निवासी अनिरूद्ध ने बताया कि कई माह से तहसील का चक्कर लगा रहा था पत्रावलियां पेशनहीं हो रही थी। एसडीएम ने हमें न्यायालय से न्याय दिला दिया। इस बाबत एसडीएम बलदीराय महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय में भूमि बटवारा वाद निस्तारण दिवस मनाया गया। जिसमें 62 मुकदमे में आदेश पारित किया गया। तहसील की लेखपाल न्यायालय के सभी कर्मचारी वह सर्वाधिक योगदान बल्दीराय तहसील के अधिवक्तागणों का रहा। हमारा प्रयास है कि लोगों को न्याय जल्दी मिले उन्हें तहसील का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए मै प्रयासरत हूं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।