मुख्यमंत्री की जनसभा में उमड़ा लोगों का हुजूम,सुबह से ही लोगों ने संभाला मोर्चा संवाददाता आशीष शर्मा


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बाड़ी दौरा

जितना विकास बाड़ी का पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ उतना 5वर्षों में हुआ-मलिंगा

मुख्यमंत्री की जनसभा में उमड़ा लोगों का हुजूम,सुबह से ही लोगों ने संभाला मोर्चा

संवाददाता आशीष शर्मा

बाड़ी,15जून।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने बाड़ी दौरे पर पहुंचे।उनके साथ राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह,बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा,बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा,बाड़ी पंचायत समिति प्रधान अजय सिंह मलिंगा सहित ब्लॉक कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे गौण मंडी स्थित हेलीपैड पर उतरे।जहां बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा सहित,धौलपुर जिला कलेक्टर और धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने उनकी अगुवानी की।इसके बाद मंच पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री गहलोत की तारीफ करते हुए कहा, कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमेशा बाड़ी विधानसभा के लिए कई सौगाते दी है।मेने कभी भी किसी प्रस्ताव को अगर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री जी के पास भेजा हो तो मुख्यमंत्री जी ने हमेशा प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है।उसका ही अनूठा उदाहरण है।कालीतीर परियोजना,रिंग रोड परियोजना,बाड़ी हॉस्पिटल क्रमोन्नत कर 300 बेड का करना,बाड़ी में महाविद्यालय की स्थापना सहित कई प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी है।जिसके लिए में माननीय मुख्यमंत्री जी का हमेशा आभारी रहूंगा।जितना विकास बाड़ी विधानसभा में पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ,उतना विकास महज़ 5 वर्षों में हुआ है।जिसके लिए में माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद और आभार ज्ञापित करता हूं।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से अपने संबोधन में कहा, कि मंहगाई राहत शिविरों की जितनी भी अभी तक आमसभाएं हुई है।उसमे बाड़ी का स्थान सर्वोपरि है।बाड़ी की जनता का इतना प्यार देखकर लगता है, कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार वापस सत्ता में काबिज होने वाली है।इसके लिए में बाड़ी की जनता और माननीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से विधायक मलिंगा के कार्यों की सराहना करते हुए, कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी इतना जनसमूह उमड़ा।उसके लिए में बाड़ी की जनता और माननीय विधायक मलिंगा जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कि भाजपा ने सरकार में रहते हुए जो योजनाएं नहीं चलाई,उनको लेकर कांग्रेस आज आप सभी के बीच में है।इसका जीवंत उदाहरण है मंहगाई राहत शिविर जिसमे हर वर्ग के लोगों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराके सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया है।इसके लिए में राजस्थान के प्रत्येक प्रशासनिक अधिकारी सहित सभी शिविरों में लगे कार्मिकों को धन्यवाद देता हूं।आप सभी इसी प्रकार अपना अमूल्य जनसमर्थन देकर आगामी विधानसभा चुनावों में वापस कांग्रेस की सरकार को बनाने में अपना योगदान दे।
इसके बाद अंत में बाड़ी पंचायत समिति प्रधान अजय सिंह मलिंगा ने सभी सदस्यों सहित मुख्यमंत्री जी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने मंहगाई राहत शिविरों का अवलोकन कर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समस्या के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोधी समाज को मुख्यमंत्री की सौगात 

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोधी समाज के लिए अवंतीबाई बोर्ड बनाने का ऐलान भी मंच से किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
चप्पे-चप्पे पुलिस बल रहा तैनात
मुख्यमंत्री की जनसभा में उमड़े जनसमूह को नियंत्रित करने लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।सुबह से ही लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।जिसके प्रशासन और पुलिस बलों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।