पाँच मासूम बच्चों संग माँ को आग ने लिया आगोश में 


पाँच मासूम बच्चों संग माँ को आग ने लिया आगोश में 


कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत रामकोला वार्ड नंबर 2 बापुनगर उरदाहा में बीती बुधवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी घर में लगी आग से माँ संगीता पत्नी नौमी  उम्र करीब 38 वर्ष संग पाँच मासूम बच्चे अंकित उम्र करीब 10वर्ष, लक्ष्मीना उम्र 9वर्ष, रीता उम्र 3 वर्ष, गीता उम्र 2 वर्ष,तथा बाबू उम्र करीब 1 वर्ष के जलने से घर मे ही दर्दनाक मौत हो गयी 
बताते चले कि नौमी पुत्र सरजू उम्र करीब 40 वर्ष ने गाँव से बाहर निकल कर खेत मे अपना आशियाना बनाया था जहाँ अपने बच्चों संग रहता था बीती रात को   पिता नौमी घर के बाहर सोया था जब कि पाँचो बच्चे माँ संगीता देवी के साथ घर के अन्दर सो रहे  थे की अचानक नींद खुलते ही नौमी ने देखा कि घर मे आग पकड़ लिया है अभी कुछ समझ पता कि आग विकराल रूप पकड़ लिया जिससे  घबराए नौमी ने शोर मचाने लगा जिसको सुन कर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तब तक घर धू धू कर के जल रहा था जिसमें पाँच बच्चों संग माँ भी जल गयी जिसकी सूचना मिलते क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी वही मौके पर पहुंचे  फायर ब्रिगेड विभाग व थाना रामकोला पुलिस प्रशासन से लगायत जिले के आला अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा कर शवों को बाहर निकाल कर पंचनामा के आधार पर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पड़रौना भेज दिया वही  क्षेत्र के लोगों ने नौमी का ढाढ़स बढ़ाते रहे जब कि नौमी के पूरे कुनबा के साथ  दुनिया ही उजड़ गयी 

रिपोर्ट अबतक टीवी
रविन्द्र कुमार
कुशीनगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।