ब्रेकिंग न्यूज़
जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बंजारी
निवासी शीतला मौर्य की
सुपुत्री अंकिता मौर्या ने 4 अक्टूबर को कटरा ,जम्मू मे आयोजित थर्ड जूनियर अण्डर19 नेशनल T10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 फाइनल मैच मे बिहार राज्य को पराजित कर उत्तर प्रदेश की टीम विजेता रही ।
बताते चलें कि अंकिता मौर्य ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
अंकिता मौर्या की शानदार सफलता पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष मड़ियाहूं भाजपा राजेश सिंह ने बंजारी ग्राम स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंकिता मौर्य को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी, और कहा की बिटिया ने हम सभी का गौरव बढ़ाया है इस जीत से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है ।इस अवसर पर राज बहादुर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, संतोष मिश्रा जिला महामंत्री भाजपा मछलीशहर ,अमित सिंह सोनू, शीतला मौर्य ,सुनील सिंह, महेश चौहान ,प्रिंस सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अरविंद पाल, अनीश मिश्रा, सुरेंद्र सोनी ,रमाशंकर गौतम प्रधान ,अवधेश मौर्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: