जौनपुर में शिक्षा उपनिदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुरातन छात्र सम्मेलन 2026 का आयोजन डायट परिसर में किया गया ।जिसमें लगभग 60 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया


पुरातन छात्र सम्मेलन 2026 का हुआ आयोजन,,,,,,,

जिला शिक्षण संस्थान जौनपुर में शिक्षा उपनिदेशक डॉ विनोद कुमार  शर्मा की अध्यक्षता में पुरातन छात्र सम्मेलन 2026 का आयोजन डायट परिसर में किया गया ।जिसमें लगभग 60 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया ।जो अन्य विभागों में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ विनोद कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर देवी सरस्वती का पूजन बंधन करके किया गया। तत्पश्चात डाइट वर्तमान प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत, गणेश वंदना , प्रवक्ता अश्वनी पांडे द्वारा सरस्वती वंदना राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात उपनिदेशक द्वारा पुरातन छात्रों का माल्यार्पण बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षुओं ने अपने कार्यकाल से लेकर अब तक रहे अपने अनुभवों को निवर्तमान प्रशिक्षुओं को शेयर किया। इसी क्रम में डॉ विनोद कुमार पाल ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि 2005 में बीटीसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद सोचा न था कि पुनः यहां सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा । प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षक ,समन्वयक ,रिसोर्स पर्सन तक का 20 वर्षीय बेमिसाल सफर उज्जवल रहा। गुरु का दिया हुआ ज्ञान कभी भी मिथ्या नहीं जाता वह जीवन में सदैव काम आता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार वरुण अश्वनी पांडे आलोक  प्रवक्ता जगराम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे । प्रशिक्षु के रूप में जितेंद्र राजेश कुमार जायसवाल माता प्रसाद पचेता गिरजा शंकर सुमन गुप्ता आदि लोगों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

बृजनाथ दुबे

अब तक न्याय 

मछली शहर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।