ab tak tv@आधी रात लड़ाई हुई थी, जिसके बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया..
आधी रात लड़ाई हुई थी, जिसके बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया
एक साथ पांच लोगों के मर्डर की सूचना पर एसपी अमितेश कुमार, सदर एसडीपीओ सुमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके
इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पिता के खौफनाक कारनामा देखकर 12 साल बाबू साहेब और 10 साल आदित्य कुमार छत कूदकर घर से भाग गए।
एक साथ पांच लोगों के मर्डर की सूचना पर एसपी अमितेश कुमार, सदर एसडीपीओ सुमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतकों की पहचान मुन्ना यादव की पत्नी पूजा देवी (35 साल), तीन बेटियां- सुमन कुमारी (17 साल), आंचल कुमारी (15 साल) व रोशनी कुमारी (14 साल) और खुद सनकी मुन्ना यादव (40 साल) के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बेटियों और पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला सनकी मुन्ना यादव नवंबर 2022 में परबत्ता प्रखंड के कबेला गांव के जमींदार किशोर उर्फ लड्डू चौधरी की हत्या कर फरार चल रहा था। उसी मामले में उसका सहोदर भाई विमल यादव कई महीनों से जेल में है।
हत्यारे पिता से अपनी जान बचाने के लिए छत से कूदकर भागने वाले दोनों बेटों ने बताया कि मंगलवार की रात पापा अचानक हाथ में दबिया लेकर छत पर गए और वहां रही उनकी बहनों पर हमला बोल दिया। आंचल कुमारी और रोशनी कुमारी को मार डाला।
बड़ी बहन सुमन पिता की हैवानियत देखकर छत से उतरकर घर में भीतर की ओर भागी। पिता जब तक बहन के पीछे भागे तो उन दोनों को छत से कूदकर भागने का मौका मिल गया। सुबह में पता चला कि पापा ने खुद भी आत्महत्या कर ली है।
आसपास के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि बड़ी बेटी सुमन छत से भागकर घर आ गई थी, लेकिन सनकी मुन्ना ने उसे भी नहीं छोड़ा। बेटी गिड़गिड़ाती रही। अपनी जान की भीख मांगती रही कि पापा प्लीज मत मारो, छोड़ दो, लेकिन वह नहीं पिघला। घर की खिड़की में लगे पर्दा को फाड़कर घर के अंदर घुसा और दबिया से सुमन की गला रेत डाला।
बताया जाता है कि पत्नी पूजा देवी जब भी मुन्ना घर पर आता था, तो जिद करती थी कि हाजिर हो जाओ। कब तक भागते फिरोगे। बेटियों की शादी करनी है। घर के खर्च ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। माल मवेशी कैसे पाली जाए। पत्नी की बातों से खिन्न होकर मुन्ना बराबर पत्नी से विवाद करता था। मंगलवार के दिन भी पति- पत्नी में विवाद की बात सामने आई थी।
बेटियों के रिश्ते में नाना लगने वाले उमेश यादव का कहना हुआ कि सुमन की शादी की बातचीत चल रही थी। पुलिस से भी आग्रह किया गया था कि एक महीने में सुमन की शादी हो जाएगी, तब मुन्ना हाजिर हो जाएगा। पुलिस ने यह बात मान भी ली थी।
ऐसे में सवाल यह है कि जब एक महीने की मोहलत मिली थी तो ऐसा क्या हुआ कि उसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया और खुद भी मर गया। हालांकि, पुलिस ने मोहलत की बात की पुष्टि नहीं की है।
बताया गया कि दो दिन पहले ही मुन्ना दबिया पिजा(धार कराना) रहा था। भागलपुर से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए। घर में बिखरे खून के नमूने लिए। खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ ही सदर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच की जा रही है।
पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मुन्ना यादव के बेटे आदित्य और बाबू साहेब का रो- रोकर हाल बेहाल था। पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह दोनों भाइयों को अपने वाहन तक लाए। इस दौरान गांव का एक भी व्यक्ति दोनों भाइयों के साथ आने को तैयार नहीं हुए।
पुलिस इंस्पेक्टर घटना के बारे में अधिक कुछ जानकारी के लिए दोनों को खगड़िया लाए हैं। हालत यह है कि गांव लोग शवों के अंतिम संस्कार करने से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आधी रात लड़ाई हुई थी, जिसके बाद पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया
पाँच मासूम बच्चों संग माँ को आग ने लिया आगोश में
देश का खूनी बंटवारा: आज ही के दिन पड़ी थी भारत के दो टुकड़े करने की नींव, पढ़ें 15 जून का काला इतिहास
Leave a Comment: