अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सूरजपुर छत्तीसगढ़ सुंदर लाल साहू के रिपोर्ट


अंचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के जिला सूरजपुर से लगे, तिल सीमा गांव अतिक्रमण हटाने पुलिस आमला मौके पर पहुंची हम आपको बता दें कि हमारे वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं पुलिस प्रशासन ने इस तरीके का ग्रामीणों के साथ व्यवहार कर रही है,सूरजपुर पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की बड़ी बहादुरी..महिला का बाल पकड़ा और लातों से मारा…वीडियो वायरल

सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे तिलसीवा गांव में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस का बर्बर चेहरा देखने को मिला..जिसमे एक ग्रामीण महिला को प्रधान आरक्षक बाल पकड़कर लात मारते दिखे..पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की बर्बरता की भर्त्सना कर रहे है..ग्रामीण महिला पर बाहुबल का वीरता दिखाते प्रधान आरक्षक प्रदीप उपाध्याय है देखा जा सकता है कि किस तरह महिला का बाल पकड़कर जमीन में गिरा देता है प्रधान आरक्षक और लात मारते देखे जा सकता है..वीडियो सामने आने पर पुलिस अधीक्षक को कुछ भी मालूम नही है ऐसा उन्होंने ने बताया..वैसे मामले में वीडियो देखकर समझा जा सकता है की किस तरह पुलिस का व्यवहार महिलाओं को लेकर है, सूरजपुर जिले में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस अपने साथ महिला पुलिस लेकर तो गई लेकिन पुलिस ने महिला पुलिस का उपयोग महिलाओं के मामले में नहीं किया, बल्कि एक पुरुष प्रधान आरक्षक ने महिलाओ के साथ बर्बरता की और महिलाओं के साथ मारपीट की पूरे मामले में महिला अधिकारों को लेकर फिर एक बार सवाल खड़ा होता है की क्या महिलाओं के मामले में कानून का रवैया आज भी नहीं बदला और केवल दिखावे के ही लिए महिला पुलिस को महिलाओ के मामले में पुलिस लेकर जाति है जबकि वह बर्बरता करते समय पुरुष पुलिसकर्मियों को ही सामने करती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।