जौनपुर जनपद के
मडियाहू नगर के उषा उपवन में 26 मई 2023 दिन शुक्रवार समय 3:00 नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं द्वारा शपथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआl
मड़ियाहूं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर के उषा उपवन मैरेज हाल में एसडीएम लालबहादुर ने चेयरमैन रुकसाना कमाल को शपथ दिलाई, उसके बाद में एसडीएम लालबहादुर ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई।
उप जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुखसाना कमाल को शपथ दिलाई l
तत्पश्चात सभी 15 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों इंदिरा देवी, राजेंद्र सोनकर, पिंकी सोनकर, भैया राम, बबलू सोनकर ,अरविंद चौरसिया, राकेश गुप्ता ,रवि मौर्या ,चांदबीबी, डॉक्टर वाहिद, इकबाल अहमद ,ममता वर्मा, अर्चना वर्मा, अनिल साहू ,इजहार अहमद उर्फ गुड्डू, को शपथ दिलाई गईl
चेयरमैन रूकसाना कमाल ने कहा कि यह मेरी जीत नही बल्कि मडियाहू की जनता की जीत हुई हैं l
विकlस की जीत हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुखसाना कमाल ने कहा कि मरहूम दादा की रास्ते पर चलकर नगर निकाय में विकास कार्य का काम होगा। जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की प्रतिबद्धत्ता दोहराई , और अंतिम में सभी सम्मानित जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उषा उपवन मैरेज लान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह तालियों की गड़गड़ाहट से गुज उठा।
उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी लालबहादुर, अधिशासी अधिकारी डॉ संजय सरोज, के अलावा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कमला साहू, रहमत खान, अताउल्लाह खान,ओमप्रकाश गुप्ता, ईशा फारूकी,डॉ अरुण मिश्रा, ब्रम्हदेव मिश्रा, गौरी सोनकर,रहमत खान दिनेश मारवाड़ी, रवि केसरी, रंजीत मौर्या, अभिषेक पटेल, अशोक दुबे, नसीम अहमद, आरिफ खान ,पिंटू जायसवाल, मुकेश चंद्र मोदनवाल, शमीम अहमद, गंगेश निगम ,राहुल गुप्ता, प्रदीप सिंह, बृजराज चौरसिया ,अशोक मौर्या, शाहिद तमाम गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार गण मौजूद रहे l
इस दौरान शपथ ग्रहण में आये हुए अतिथियों का स्वागत चेयरमैन पति समाजसेवी कमाल फारूकी ने किया।कार्यक्रम का संचालन, वकार अहमद ,ने किया।
सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी चौब सिंह,, प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं ओम नारायण सिंह, एसएसआई संतोष कुमार शुक्ला, एसआई ललन सिंह, तथा तमाम पुलिस बल के जवान मौजूद रहेl
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: