नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शीशगढ़ तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाही को उप जिलाधिकारी मीरगंज ने शपथ दिलाई।
उप जिलाधिकारी मीरगंज उदित राज पवार अपने पूर्व निर्धारित समय दोपहर बाद 3:00 बजे नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षा शीशगढ़ श्रीमती नीलोफर को शपथ दिलाने किसान जूनियर हाई स्कूल पहुंचे और उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने धातु को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी जीत नहीं बल्कि नगर पंचायत की जनता की जीत है जिन्होंने आज मुझे नगर के जिम्मेदार पद पर बैठाया। मैं सभी का शुक्रिया अदा करती हूं।
नगर पंचायत शाही के नवनिर्वाचित युवा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल मौर्य ने शपथ ग्रहण समारोह में आए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार प्रदेश के पूर्व मंत्री वहोरन लाल मौर्य भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा वीरेंद्र कुमार गंगवार उर्फ वीरु भाई धर्मपाल आजाद मुकेश रस्तोगी आदि नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं इन्हीं की बदौलत से। उन्होंने कहा मुझे अपने बड़ों का आशीर्वाद चाहिए ताकि मैं नगर पंचायत शाही का चौमुखी विकास कर सकूं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: