कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


बहराइच के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं 34 वार्डो के सभासदगणों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ रोड स्थित हरियाली रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश सिंह राठौर गुरु जी एवं विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद रहे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम के गीत से हुई जिसे जिला मंत्री डॉ. डिम्पल जैन व ममता जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

 

 

 तत्पश्चात 34 वार्डो के नवनिर्वाचित सभासदों को भी शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर  गुरु जी ने कहा कि बहराइच के विकास के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी।
बहराइच में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है।जनपद को स्वच्छ,सुंदर व आदर्श बनाना है।कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पार्टी विधायकों, एमएलसी व संगठन को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि जनपद में अब विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा।शहर को स्वच्छ, सुंदर व जो भी समस्याएं है उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि बहराइच में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है।21 वर्षो का बनवास बहराइच में खत्म हुआ है।यह जीत एक-एक कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है।पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने सांसद, विधायकों,एमएलसी,जिला पंचायत अध्यक्ष,श्री सिद्धनाथ पीठ के पीठाधीश्वर श्री रवि गिरी जी महाराज एवं 34 वार्डो के सभासदों को अंगवस्त्रम,पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करके स्वागत,अभिनन्दन किया एवं जिला प्रभारी नीरज सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य प्रशांत मिश्रा एवं राधेश्याम गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्व नामित सभासद जय जय अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी,पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा,सदर विधायक अनुपमा जायसवाल,बलहा विद्यायक सरोज सोनकर,महसी विधायक सुरेश्वर सिंह,पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा,एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह,व अल्पसंख्यक मोर्चा  के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।