कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन  शहर की सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचे।  


: कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन  शहर की सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचे।  
  महू: महू पुलिस थाने से लगी हुई सब्जी मंडी को आज पुलिस प्रशासन,  कृषि उपज मंडी प्रशासन बंद कराने पहुंचा  एएसपी शशिकांत कनकने, एसडीओपी दिलीप सिंह, महू थाना  प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया, मानपुर थाना प्रभारी अमित सिंह,  किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री सहित  पांच थानों के प्रभारी सहित 200 से अधिक पुलिस बल अलसुबह शहर की सब्जी मंडी बंद कराने पहुंचे ।  2017 में सब्जी मंडी स्थान्तरित करने का आदेश नई सब्जी मंडी भेरुलाल पाटीदार कृषि उपज मंडी डोंगरगांव पर किया गया था ।   जिसको लेकर  शहर के सब्जी  संचालकों ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था ।  लेकीन कुछ दिन पूर्व  शहर के मंडी संचालक  हाई कोर्ट में मामला हार गए थे, उसके बाद शहर के मंडी के संचालकों ने कोर्ट से स्टे आर्डर मांगा था लेकिन कोर्ट ने वह भी खारिज कर दिया गया, ।  दो-तीन दिन पूर्व ही  पुलिस प्रशासन को कोर्ट ने मंडी खाली कर डोंगरगांव स्थित कृषि उपज मंडी में स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया,  इसी  आदेश के अनुसार पुलिस प्रशासन मंडी सचिव  विजय सिंह चौहान , पुलिस जवान मंडी को खाली कराकर नई सब्जी मंडी डोंगरगांव भेरूलाल कृषि उपज मंडी में स्थानांतरित  करने  पहुंचे ।                                         सुबह 4:00 बजे से ही 200 से अधिक पुलिस जवान ने मंडी के तीनों और बैरिकेड लगाकर  किसानों को मंडी में सब्जियों को लेकर प्रवेश नहीं करने दिया जिसको लेकर सब्जी विक्रेता  एकत्रित होकर पुलिस का विरोध करने लगे ।  2017 में शहर से 3 किलोमीटर दूर भेरूलाल कृषि मंडी में स्थापित स्थानांतरित करनी थी तब  से  कृषि उपज मंडी सचिव मंडी प्रशासन इसको लेकर सक्रिय थे।प्रशाशन ने सुबह चार बजे ही मंडी में आने वाले व्यापारियों को बारह जगह बेरिकेट लगाके रोक दिया था।
 (1)  बाइट ,,,,  एएसपी शशिकांत  कनकने,।     
 (  2 )  विजय सिंह चौहान प्रभारी कृषि उपज मंडी भेरूलाल पाटीदार,।   
 (3 )   गोविंद यादव   सचिव  सब्जी  मंडी हॉट मैदान
हीरासिंह ठाकुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।