बस्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 20


*प्रेस नोट*

*जनपद बस्ती।*  पवन कुमार श्रीवास्तव 

*दिनांक 25.10.2026*

*बस्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निरीक्षण किया गया एवं दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-*

दिनांक: 25.10.2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आयोजन बस्ती जिले में दिनांक 25, 30 अक्टूबर एवं दिनांक 01 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा को नकल-विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी बस्ती श्री कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा आज चल रहे प्रथम पाली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, और कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी बस्ती द्वारा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, और बैठने की उचित व्यवस्था की जांच की । सभी केंद्रों पर UPSSSC की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे UPSSSC द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आश्वासन दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में आयोजित की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।