सीएम ने किया 75 करोड़ कि लागत से बना इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन, पढ़ाई के लिए जिले के छात्र - छात्राओं को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा


सीएम ने किया 75 करोड़ कि लागत से बना इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन, पढ़ाई के लिए जिले के छात्र - छात्राओं को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा

यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल संवाददाता ताजपुर समस्तीपुर 

समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन स्थित रामनगर नरघोघी गांव में 75 करोड़ से बने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) का विधिवत उदघाटन आज बिहार के मुख्यमंत्री सह विकास पुरुष नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा उदघाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताया जाता है कि इस कॉलेज का शिलान्यास 16 सितंबर 2022 को किया गया था। ज्ञात हो कि इस कॉलेज के उदघाटन होने पर आसपास के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उदघाटन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मनसा है कि बिहार आगे बढ़े और देश तरक्की करे। उन्होंने कहा कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक समझदार होती है यही कारण है कि लड़कियां पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि समस्तीपुर जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। इसका भी सीधा लाभ जिला के लोगो को मिलेगा। इधर सीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से हमारा पुराना रिश्ता है इस कारण समस्तीपुर जिला से अधिक लगाव है। इतना ही नहीं राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर से मेरा सम्बन्ध बहुत ही अच्छा है। अंत में उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि अब जिंदगी में उनके साथ नहीं जाएंगे। उन्हें मैं उनके साथ रहकर रहकर अच्छी तरह से परख चुका हूं। कॉलेज भवन ग्राउंड के अलावा तीन मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें विभिन्न कोर्स के लिए मशीन, लैब, जियोटेक, इंजीनियरिंग, हीट एंड मास ट्रांसफर, डायनामिक ऑफ मशीनरी, नेट वर्क थ्योरी समेत 24 लैब मौजूद हैै। वहीं स्मार्ट कंप्यूटर समेत 42 क्लास रूम, सेमिनार हाल व सभी के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था हैै। बताया जाता है कि जिले के छात्र छात्राओं को इंजीनियरिंग कि पढ़ाई के लिए जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, वे इसका सीधा लाभ जिलेे केे सरायरंजन में ही ले सकते हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 300 छात्र एवं 200 छात्रा की क्षमता का छात्रावास भी बना है जो उदघाटन होते ही छात्र - छात्रा ने रहने का मन बना लिया है। यहां रहने वाले छात्र - छात्राओं को 15 हजार रूपये हर साल छात्रावास के अलावा 3 हजार 5 सौ रुपया में शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि लड़के और लड़कियों के लिए अलग अलग छात्रावास कि व्यवस्था है। सभा को विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया। मौके पर विद्यासागर निषाद, श्रवण कुमार, अश्वमेघ देवी, रण विजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, अशोक कुमार मुन्ना, अशोक चौधरी, युनूस हकीम, वीरेंद्र कुमार, अश्वमेघ देवी, डॉ0 दुर्गेश राय, राजेंद्र सहनी, तकि अख्तर, इजहार अशरफ अफजाल अहमद उर्फ उजाले आदि मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।