जिला प्रशिक्षण वर्ग मछलीशहर संम्पन्न हुआ


जिला प्रशिक्षण वर्ग मछलीशहर संम्पन्न हुआ

 ब्रेकिंग न्यूज़भारतीय  जनता  युवा मोर्चा मछलीशहर का जिला प्रशिक्षण वर्ग मड़ियाहू स्थित उषा उपवन  मैरेज  हाल मे शुक्रवार को संपन्न हुआ l
उद्घाटन  सत्र के मुख्य वक्ता यशस्वी सांसद मछलीशहर वी पी सरोज जी रहे ,सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजयुमो अखिल  प्रताप सिंह जी ने कियाl उक्त सत्र मे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत चर्चा माननीय सांसद जी ने किया सांसद जी ने कहाँ देश व प्रदेश की सरकार हर तबके के लिए कार्य कर रही है। द्वितीय सत्र मे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो रोहित मिश्रा जी ने हमारा विचार  परिवार पर अपना वक्तव्य दिएl           
द्वितीय सत्र  की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रजनीश चौबे जी ने किया उक्त सत्र मे रोहित मिश्रा जी ने कहा सिखने हेतु ही हमारे यहाँ प्रशिक्षण होता है। तृतीय सत्र  प्रदेश महामंत्री  वरुण गोयल जी , एवं  समापन सत्र में भाजपा जिला मंत्री श्याम दत्त दुबे जी उपस्थित रहेl 
       इनके साथ ही चारों सत्र के मुख्य वक्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
 अनुष्ठान व कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की कार्यकर्ता मे यदि सम्पर्क संवाद शालीनता के साथ कार्य करने का भाव है तो निश्चित ही उसका विकास होता है एक अच्छा कार्यकर्त्ता वही होता है जो प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर जिला अध्यक्ष भाजयुमो  अखिल  प्रताप सिंह  जी ने कहा की आप सब कार्यकर्ता ही हमारी  ताकत है  आप  सबके बदौलत हमेशा  मछलीशहर जनपद  अग्रणी रहता है आप  सबकी उपस्थिति ही मेरे लिए  ऊर्जा का कार्य करती है  मै  निश्चित ही यह कह  सकता हू, कि जिला प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्त्ता यहाँ से जायेगा तो सीखेगा। उक्त अवसर पर सभी  जिला पदाधिकारी जिला कार्यसीमिति मण्डल अध्यक्ष  मण्डल महामंत्री उपस्थिति रहे इस अवसर पर पंकज पाठक ,प्रिन्स सिंह अंकित,रजनीश चौबे, सतीश सिंह,अरुण राय गोलू, अंकित मिश्रा,गोलू मिश्रा,स्कंद पटेल, अनुज जायसवाल,सूरज मिश्रा,,मनीष सिंह अतुल सिंह देवेश मिश्रा,शेरबहादुर,संजय राजभर, धीरज दुबे ,रमेश विश्वकर्मा, जूली ठाकुर  नीति  एवं शोध प्रमुख  भाजपा युवा मोर्चा मछली शहर उत्तर प्रदेश, तथा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।