छात्रा से संबंध बनाने को कहा, मना किया तो गला घोंटकर हत्या की कोशिश की..


पखांजूर, रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में पखांजूर के हाई स्कूल पीव्ही-39 में 10वीं के दो छात्रों ने बीते मंगलवार को अपनी क्लास की एक छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, मना करने पर उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। छात्रा के बेहोश होने पर उसे मरा समझ कर टॉयलेट में बंद कर भाग गए। छात्रा होश में आने के बाद घर पहुंची और मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। मामले में दो छात्राओं का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने प्लान के तहत छात्रा को टॉयलेट भेजा था।

ये है मामला
पीव्ही-93 के हाई स्कूल में 10वीं का छात्र सुजीत दास 16 वर्ष पिता सुभाष अपने ही क्लास में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने लिए काफी दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा लगातार उसे नजरअंदाज कर रही थी, लेकिन लोक लाज के भय से उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था। छात्रा के इस बर्ताव से सुजीत खासा नाराज था और वह छात्रा की हत्या की साजिश रचने लगा। उसने अपने दोस्त सुजीत दत्ता पिता गौरंगा को साजिश में शामिल कर लिया। दोनों ने स्कूल में ही साथ पढ़ रही दो अन्य छात्राओं को भी अपने प्लान में शामिल किया। 1 सितंबर को स्कूल में तिमाही परीक्षा के दौरान आरोपी छात्रों को मौका मिल गया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दोपहर करीब 1 बजे छात्रा परीक्षा दे कर बाहर निकली। प्लान के अनुसार बाहर खड़ी दोनों छात्राओं ने उसे अगले दिन होने वाले बंगला पेपर के लीक होने की बात बताई। दोनों ने छात्रा को बताया कि पेपर नीचे प्रींसिपल रूम के टॉयलेट में छिपा कर रखे गए हैं। छात्रा उनके झांसे में आ गई। वह उनके साथ प्रींसिपल रूम में पेपर लेने चली गई। यहां दोनों छात्र पहले से छिपे बैठे थे। टॉयलेट के भीतर छात्रा पर्चा तलाशने लगी, तभी छात्र सुजीत ने स्कूल टाई से छात्रा के गले में फंदा कस दिया और गला घोंट कर मारपीट करने लगा। इस बीच दूसरा छात्र टॉयलेट के बाहर निगरानी कर रहा था। गला घोंटने से छात्रा बेहोश हो गई। आरोपी छात्र को लगा कि उसकी मौत हो गई। वह बाहर निकला और दोनों छात्र टॉयलेट का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए।

गांव से गिरफ्तार किए गए आरोपी
मंगलवार 1 सितंबर को आरोपी छात्रों ने हत्या की कोशिश की। बुधवार 2 सितंबर को दोनों आरोपी छात्र स्कूल पहुंचे थे। पीड़ित छात्रा को लेकर परिजन भी स्कूल पहुंचे। गुरुवार 3 सितंबर को दोनों ही छात्र स्कूल नहीं गए। सुबह घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दोनों छात्रों के गांवों में दबिश दी गर्इ और उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

लात मार कर तोड़ा था ताला
पीव्ही-39 हाई स्कूल दो मंजिला है। बच्चों की संख्या कम होने के कारण ऊपरी मंजिल के दो कमरों में कक्षाएं लगती हैं। एक कमरे में स्टाफ रूम है। भवन का नीचे का तल खाली पड़ा है। यहां प्रींसिपल रूम है। रूम में अलग से टॉयलेट है। आमतौर पर कमरे में ताला लगा रहता है। यही कारण है कि आरोपियों ने घटना के लिए यह जगह चुनी। छात्रों ने लात मारकर दरवाजे का ताला तोड़ा था।

टाई और कपड़े जब्त
एफआईआर दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही एसआई सुनीता नाग ने कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर हत्या की कोशिश में इस्तेमाल की गई स्कूल टाई और छात्रों के पहने गए कपड़ों की जब्ती बनाई गई है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें छात्रा ने कहा भूत ने दबाया गला

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।