धाता थाना से चंद कदमों की दूरी में खुलेआम बिक रहा मादक पदार्थ पुलिस जानकर भी बनी अनजान
धाता थाना से चंद कदमों की दूरी में खुलेआम बिक रहा मादक पदार्थ पुलिस जानकर भी बनी अनजान
अपने बाप से पांच करोड़ रुपये दहेज दिलाओ, नहीं तो कर दूंगा यह काम, पति ने भेज दिया अश्लील
भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र रसीदपुर गांव निवासी हीरामनी सिंह ने अपने पति पर दहेज मांगने, प्रताड़ित करने और मायके वालों को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगा बाथ थाना में आवेदन दिया है। महिला ने आवेदन में बताया है कि मेरा मायका इशीपुर बाराहाट थाना अंतर्गत श्रीनगर गांव है। मेरा विवाह बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत स्थित रसीदपुर गांव में स्वर्गीय शिवशंकर सिंह के पुत्र राजेश सिंह से हुआ है।
विवाह के बाद से ही मेरे पति दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं अपने तथा अपने परिवार के मान प्रतिष्ठा को लेकर सबकुछ सहती रही। मेरे पिता सोमेश्वर नाथ पांडेय सेना में उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह मेरे भाई और पिता को फोन कर पांच करोड़ रुपये दहेज मांगते हैं। नहीं देने पर उनको गरियाते हुए मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजते हैं।
मुझसे कहते हैं कि अपने बाप और भाई से पांच करोड़ रुपये दिलाओ, नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा। मायके में मेरे नाम से ढाई बीघा बगीचा है। मेरे पति उस बगीचा जमीन को बेचने के लिए बार-बार दबाव बनाते हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धाता थाना से चंद कदमों की दूरी में खुलेआम बिक रहा मादक पदार्थ पुलिस जानकर भी बनी अनजान
अवस्थापना सुविधाओं के लिए भी मिलेगा अनुदान
पार्षद प्रतिनिधि और सफाई कर्मी के बीच काम को लेकर बहस बढ़ी जो नगर परिषद में लात ठुसे तक
Leave a Comment: