जिला प्रशिक्षण वर्ग मछलीशहर संम्पन्न हुआ
जिला प्रशिक्षण वर्ग मछलीशहर संम्पन्न हुआ
नौनिहालों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज दिनांक 14.10.2022 को विकास भवन सभागार कक्ष में डालमिया भारत फाउण्डेशन के सहयोग से इण्डिया एजुकेशन कलेक्टिव (आई0ई0सी0) द्वारा एक स्मार्ट टी0वी0 वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में विकास खण्ड गोंदलामऊ के प्रत्येक न्याय पंचायत के दो-दो विद्यालयों (कुल 26 विद्यालय) के शिक्षकों, सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में स्मार्ट टी0वी0 (यू०पी०एस० सहित) का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने अपने उद्बोधन में डालमिया भारत फाउण्डेशन तथा इण्डिया एजुकेशन कलेक्टिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके इस कदम से निश्चित तौर पर शिक्षा को और अधिक रूचिपूर्वक बच्चों तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी तथा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि नौनिहालों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। अतः हम सब को इसमें निरन्तर सहयोग प्रदान करते रहना चाहिए। शिक्षकों से यह भी अनुरोध कि इन उपकरणों का विद्यालयों में समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाये जिससे कि अधिकतम छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो सके।
डालमिया भारत फाउण्डेशन के प्रतिनिधि आसिफ आदा वेग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जैसे देश में 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण आबादी है यहाँ पर बिना ग्रामीण बच्चों के उत्थान के देश का विकास सम्भव नही है। अतः डालमिया भारत फाउण्डेशन ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए चिन्हित विद्यालयों को स्मार्ट टी0वी0 वितरण करने का निश्चय किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार ने स्मार्ट क्लास की उपयोगिता को रेखाकिंत करते हुये आशा व्यक्त की कि निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति में स्मार्ट क्लास निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि महोदय तथा समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि स्मार्ट क्लास की स्थापना निश्चित तौर पर बेसिक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम का संचालन इण्डिया एजुकेशन कलेक्टिव के प्रतिनिधि अनुराग तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख एवं अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत शिक्षा समिति गोंदलामऊ नमिता अवस्थी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण आर्य कुमार दीक्षित, खण्ड शिक्षा अधिकारी, गोंदलामऊ पुष्पराज सिंह, सीखो सिखाओ फाउण्डेशन के प्रतिनिधि मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे। आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिला प्रशिक्षण वर्ग मछलीशहर संम्पन्न हुआ
थाना सेंवढ़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के द्वारा टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर चेक किए।
छात्रा से संबंध बनाने को कहा, मना किया तो गला घोंटकर हत्या की कोशिश की..
Leave a Comment: