―――जगह जगह भरा बरसात का पानी,ग्रामीणों का निकलना दूभर
खुटार(शाहजहांपुर)थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर में शाहजहांपुर पलिया हाईवे से गांव की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।जगह-जगह बरसात का पानी भरा हुआ है।गांव वालों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।सड़क में हो चुके गहरे गड्ढों में कई बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।लेकिन किसी की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। बताते चलें गांव रौतापुर में कई प्रतिष्ठित परिवार रहते हैं। गांव में जिले के सांसद विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि आते जाते रहते हैं लेकिन किसी की भी निगाह खराब रास्ते पर नहीं पड़ रही बरसात के कारण सड़क के बीचो-बीच बन चुके गड्ढों में बरसात का पानी भरा है।जिससे उधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं लेकिन जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बहराइच:-* मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम मदरही व बिचपरी थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में चौपाल लगाकर *बहु -बेटी** सम्मेलन कर उच्चाधिकारी गणों द्वारा दिए गये
Leave a Comment: