एक बार फिर मीरजापुर का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया। शिखर पर डैफोडिल्स बरकरार


जनपद मीरजापुर उत्तर प्रदेश की खबर

एक बार फिर मीरजापुर का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया।
शिखर पर डैफोडिल्स बरकरार

 शिक्षा के क्षेत्र में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने पूरे भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 विद्यालयों में अपना स्थान बनाया। 


उत्तर प्रदेश में नंबर दो व मीरजापुर में नंबर वन स्थान पर रहा। लगातार पांचवीं बार इस अवार्ड से डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल को नवाजा गया। दिनांक 12.10.22 को द लीला एंबिएंस गुरुग्राम होटल एंड रेजिडेंस में एजुकेशन वर्ल्ड ज्यूरी अवार्ड के अन्तर्गत सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय व उत्कृष्ट कार्य के दिया जाता है । सोशल इंपैक्ट यानी कि सामाजिक प्रभाव जिसमें आता है हमारा प्राकृतिक वातावरण , तकनीकी अध्ययन , प्रभावकारी नेतृत्व, विद्यालय की अनुपम संरचना व समाज के हित के लिए किए गए कार्य । इन सब में डैफोडिल्स खरा उतरा है।  इसके अलावा डिजाइन थिंकिंग लीडर्स का अवार्ड भी  हमारे विद्यालय डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल को ही मिला, जिससे विद्यालय का मनोबल और भी बढ़ गया है। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अपराजिता सिंह जी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक्ट्रा आर्डिनरी लीडरशीप की कैटेगरी के क्षेत्र में  सम्मानित किया गया। इन सब का श्रेय विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने समस्त स्कूल स्टाफ अभिभावक गण व अपने विद्यार्थियों को दिया। साथ ही साथ समस्त मिर्ज़ापुर वासियों का सधन्यवाद किया और कहा कि हम ऐसे ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे तथा बच्चो के सर्वांगीण विकास के साथ ही हाई स्कूल व इंटर के अच्छे रिजल्ट से भी अपने जिले को गौरवान्वित  करते रहेंगे।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से मुस्तफा अली मीरजापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।