ये कैसी मां: अपने ही कलेजे के टुकड़े को फेंक दिया


 

बागपत में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को रोने पर पहले पानी पिलाया, उसके बाद भी चुप नहीं हुआ तो सड़क पर फेंक दिया। जबकि उसके पास से कई वाहन गुजरते रहे। वहां की कुछ गतिविधियां पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला द्वारा डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर फेंकने के बाद कार ने कुचल दिया। वहीं दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में जानकर हर कोई सिहर उठा। बताया जा रहा है कि महिला कुछ देर तक राष्ट्र वंदना चौक की तरफ घूमती रही और उसके बाद वह पैदल ही बड़ौत रोड पर चलने लगी। वह केनरा बैंक के पास पहुंची तो बच्चा रोने लगा। महिला ने बच्चे को चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन वह चुप नहीं हुआ। जिस पर महिला ने खुद सड़क किनारे खड़े होकर एक दुकान के सामने कैंपर में से अपनी पांच साल की बेटी से पानी मंगवाया। बच्चे को पानी पिलाने के बाद भी वह चुप नहीं हुआ तो महिला को तेज गुस्सा आया और उसने बच्चे को सड़क पर फेंक दिया। जिसे एक कार ने कुचल दिया। वहां तुरंत ही आसपास की दुकानों से लोग पहुंच गए। बच्चा करीब पांच मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। वहां से वाहन भी बच्चे के पास से गुजरते रहे। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और उसे शाम तक पुलिस ने कोतवाली में बैठाए रखा। देर शाम महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। जिस तरह से गुस्से में शुक्रवार को महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर फेंक दिया। इस तरह ही एक घटना मार्च 2022 में बाखरपुर बालैनी में हुई थी। जहां घरेलू विवाद में मां ने चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा बड़ौत में कुछ साल पहले एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी थी।  महिलाओं पर पारिवारिक तनाव ज्यादा होता है। इसके अलावा घरेलू विवाद, किसी तरह की नोकझोंक होने पर तुरंत ज्यादा गुस्सा आने पर महिलाएं कोई भी कदम उठाने से पहले उसका परिणाम नहीं सोचतीं। इसलिए ही क्षणिक गुस्से में महिलाएं इस तरह के कदम उठा लेती हैं

 






 




 


 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।