पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी एक प्राइवेट बस
हादसे में 14 घायल, दो गंभीर रेफर
एक साथ जलीं भाई-बहन की चिताएं, सबकी आंखें हुई नम
गोरखपुर जिले के खजनी के रामपुर मलौली गांव में सगे भाई-बहन की मौत से घर में मातम छा गया। राजघाट तट पर शुक्रवार शाम एक साथ भाई-बहन की चिताएं जलीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। सभी उनके इस आत्मघाती कदम पर अफसोस जताते रहे। उनका कहना था कि भाई-बहन के एक साथ खुदकुशी करने की घटना संभवत: पहली बार हुई है। इस घटना से झकझोर दिया है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या के घर घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत कई भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। राजघाट पर अंत्येष्टि तक सभी मौजूद रहे। सभी ने दु:ख जताया है। घरवालों के मुताबिक, घटना के कुछ देर पहले परिवार के सभी सदस्य साथ में ही मौजूद थे। किसी को भी नहीं लग रहा था कि कोई ऐसा कदम उठा लेगा। दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं। दो संतानें खोने के बाद छोटेलाल शव लेकर घर नहीं जाना चाह रहे थे।
इस वजह से पोस्टमार्टम के बाद राजघाट तट पर ही दोनों की अंत्येष्टि कर दी गई। भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी शोक जताया। अंत्येष्टि में शामिल डॉ. सतेंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, उमेश अग्रहरि, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, केएम मझवार, चंदन आर्य व राहुल सैनी ने भी दुख जताया। बता दें कि खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या की बड़ी बेटी पूनम (26) और बेटे सोनू (19) ने शुक्रवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बच्चों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम में दोनों की मौत की वजह हैगिंग (लटकने से) आई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनके पांच बच्चों में बड़ी बेटी पूनम और चौथे नंबर के बेटे सोनू ने शुक्रवार को दोपहर घरवालों के साथ नए आवास पर चाय पी थी। इसके बाद दोनों पुराने आवास की ओर चले गए। कुछ देर तक भाई-बहन नहीं आए, तो उन्हें ढूंढते हुए भाजपा नेता की दूसरी बेटी प्रीति पुराने मकान की तरफ गई। कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो देखा बड़ी बहन फर्श पर पड़ी है। भाई सोनू बड़ी बहन के दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटक रहा है। प्रीति ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि भाई-बहन के बीच मामूली विवाद हुआ था। परिजनों ने डांटा-फटकारा तो जान ने दी। बताया जा रहा है कि पूनम भी फंदे से झूली थी, लेकिन रस्सी टूट गई। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हादसे में 14 घायल, दो गंभीर रेफर
इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
पीटा, मासूम ने आपबीती सुनाकर तोड़ा दम,जानें पूरा मामला
Leave a Comment: