पीटा, मासूम ने आपबीती सुनाकर तोड़ा दम,जानें पूरा मामला


मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के पचगांव पट्टी अमर सिंह में 10वीं के छात्र द्वारा कक्षा दो के विद्यार्थी जीतू पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने शव को स्कूल में रखकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जीतू ने आरोपी छात्र की एक छात्रा से बातचीत के बारे में शिकायत कर दी थी। इसके चलते ही जीतू को बुरी तरह पीटा गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

गांव निवासी मांगे मजदूरी करते हैं। मांगे का बेटा जीतू गुरुवार सुबह कैलाशवती शिक्षण संस्थान में गया था। आरोप है कि यहां 10वीं के छात्र ने उसकी पिटाई कर दी। जीतू की मां ने बताया कि उसका बेटा रातभर दर्द से कराहता रहा। मरने से पहले उसने बताया कि उसने आरोपी छात्र को एक छात्र के साथ देखा था और यह बात प्रधानाचार्य को बता दी थी। पीटने पर उसे उल्टियां लगी थीं। इसके बाद शिक्षकों ने जीतू को घर भेज दिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। मां ने गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन शुक्रवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। जीतू की मौत के बाद परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। यहां शव रखकर हंगामा किया गया। आरोप लगाया गया कि प्रधानाचार्य और शिक्षकों की लापरवाही से यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य सुशील कुमार के प्रति गहरा रोष जताया। स्कूल में हंगामे की जानकारी पर इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि जीतू के परिजनों ने लिखित में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को रिश्तेदार के यहां मुजफ्फरनगर गए थे। शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली तो वह यहां पहुंचे। ग्रामीणों की मांग की है कि पांच लाख रुपये का मुआवजा और जीतू की मां को योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाई जाए।

 

 







 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।