भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के बेटे-बेटी की मौत:
एक साथ जलीं भाई-बहन की चिताएं, सबकी आंखें हुई नम
उनका वजन 45 किलोग्राम होने के कारण सर्जरी में जोखिम था। ऑपरेशन के बाद ट्यूमर का वजन पांच किलो निकला।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करके महिला के पेट से पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। वह पिछले कई महीने से परेशान थी। सर्जरी के बाद उसकी सेहत में सुधार है। संयुक्त जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी के मुताबिक, महिला का वजन 45 किलोग्राम था। ऐसे में पांच किलोग्राम का ट्यूमर होना कोई सामान्य बात नहीं है। हालांकि, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। गोरखपुर जनपद के ग्राम और पोस्ट सिकरीगंज की 45 वर्षीय महिला पिछले कई माह से पेट में तेज दर्द और सूजन से परेशान थी। स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श और दवा लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। उनके परिजन ने 23 अगस्त को जिला अस्पताल में ले आए।
सीटी स्कैन में आशा देवी के पेट में ट्यूमर की जानकारी मिली। उनका वजन 45 किलोग्राम होने के कारण सर्जरी में जोखिम था। ऑपरेशन के बाद ट्यूमर का वजन पांच किलो निकला। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी करके ट्यूमर निकाला। टीम में सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी के साथ ही डॉ. एससी प्रसाद, डॉ. अमित नायक, स्टॉफ नर्स कमला वर्मा, रेनू भारती, ज्योति तिवारी, शालू मल्ल, सविता की भूमिका रही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एक साथ जलीं भाई-बहन की चिताएं, सबकी आंखें हुई नम
हादसे में 14 घायल, दो गंभीर रेफर
इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
Leave a Comment: