रात में महिला और उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा,
पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया। गांव बकालपुर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे में मरने वाले दोनों युवक राजस्थान के धौलपुर जनपद के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त उपेंद्र पुत्र तारासिंह और हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि रामवकील पुत्र प्रेम सिंह और भोलू पुत्र रामनरेश घायल हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी सवार युवक आगरा से धौलपुर के बसेड़ी अपने घर लौट रहे थे। रात तकरीबन एक बजे खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर के पास इनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में उपेंद्र और हिमांशु की मौके पर मौत हो गई थी। रामवकील और भोलू गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि कार में सवार चारों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त
दबाव में किया निकाह, फिर दे दिया तीन तलाक
तीन युवकों से बाइक रुकवाकर लूट, सोने की चेन और दस हजार ले गए
Leave a Comment: