तीन युवकों से बाइक रुकवाकर लूट, सोने की चेन और दस हजार ले गए


 

वाराणसी के मिल्कोपुर गांव के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के पास लूट की वारदात हुई है।  शराब के ठेके के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला कर उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर तीन लोगों की जमकर पिटाई हुई। तीनों को इलाज के लिए कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया।  चंदौली जिले के निवासी  राजू सिंह, अभिषेक सिंह और गौरव सिंह ने बताया कि, वह लोग दो बाइक से वाराणसी जा रहे थे। चौबेपुर थाना के मिल्कोपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास आठ से दस की संख्या में लोगों ने असलहा दिखाकर उनकी बाइक रुकवा ली।  बाइक रोकने के बाद उनका पैसा और सोने की चेन छीनने लगे। लूट का विरोध करने पर उन लोगों ने डंडे और रॉड से तीनों पर हमला किया और सोने की चेन और 10 हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।