सड़क किनारे गाड़ी छोड़ भागे


 

यूपी के बस्‍ती में तैनात एक दरोगा की लग्‍जरी कार को मंगलवार की रात चोरों ने उड़ा लिया। चोर कार लेकर देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि गाड़ी का तेल खत्‍म हो गया। वे टंकी लॉक होने के चलते वे तेल नहीं भरा पाए। जिससे वह गाड़ी को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर दरोगा के परिजनों को सौंप दिया। गोरखपुर जिला के गीडा के रहने वाले श्याम मोहन तिवारी पुलिस विभाग में दरोगा  के पद पर तैनात हैं। वर्तमान उनकी तैनाती बस्ती जिले में है । कुछ दिनों पूर्व सड़क हादसे में वह घायल हो गए, जिससे वह छुट्टी पर चल रहे हैं। वह परिवार के साथ अपने मकान गीडा में रह रहे थे। मंगलवार की देर रात वह भोजन कर कार को दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गए। इसी बीच वाहन लिफ्टर ने कार को चुरा लिया। सुबह परिवार के लोग उठे तो कार को दरवाजे से गायब देखकर दंग रह गए। कार में लगे जीपीएस सिस्टम से गाड़ी को ट्रेस करने लगे तो गाड़ी की लोकेशन देवरिया में मिली।  वाहन लिफ्टर कार को लेकर देवरिया पहुंचे जहां वह देवरिया कसया मार्ग पर तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया मोड़ के समीप कार का तेल समाप्त होने पर सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। कार की टंकी लाक थी जिससे उसे खोल नहीं सके। सुबह ग्रामीणों ने लावारिस हालत में गाड़ी को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर दरोगा को सूचना  दी। दरोगा के परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गाड़ी सौंप दी।   

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।