गोंडा में लाइसेंसी बन्दूक से पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली मारी
गोंडा में लाइसेंसी बन्दूक से पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली मारी
फर्जी फिंगर प्रिंट तैयार करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
जंगीपुर के बसंतपुर निवासी गुड़िया देवी के आधार कार्ड का नंबर लेकर व उसका फर्जी तरीके से फिंगर प्रिंट तैयार कर खाते से ग्राहक सेवा केंद्र लखनौली से 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस धोखाधड़ी में नोनहरा के अख्तियारपुर निवासी अजीत कुमार, धर्मेन्द्र राजभर उर्फ राजू, ग्राहक सेवा केंद्र अरखपुर के संचालक रंजीत यादव और चटाईपारा निवासी राज कुमार उर्फ राजा का नाम प्रकाश में आया। इन्हीं चारों ने मिलकर गुड़िया देवी पत्नी रामआशीष कुशवाहा के खाते से ग्राहक सेवा केंद्र लखनौली से पैसा निकाल लिया था। साइबर ठगी का मुख्य अभियुक्त अजीत कुमार निकला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर खंगाला गया। पुलिस ने अख्तियारपुर नोनहरा निवासी अजीत कुमार पुत्र मोतीराम और उसके साथी मोहल्ला मीर असरफ अली सदर कोतवाली निवासी मो. इफ्तेखार उर्फ राजू पुत्र इसरार खान को दबोच लिया। इनके पास से एक सीपीयू, दो की- बोर्ड, एक माउस, एक मानीटर केबिल, एक पावर केबिल, एक वटर पेपर, एक प्रिंटर, सेलो पारदर्शी टेप, फोम टेप, एक फोटो पालीमर, एक फाइनल फिगंर प्रिंट मशीन मय लीड के, एक एक्टेशन बोर्ड, दो क्म्प्यूटर पावर केबिल आदि बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि उक्त ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा निकालते समय गांव-देहात की महिलाओं अथवा कम पढ़े लिखे लोगों का आधार नंबर चोरी कर एवं उनके फिंगर प्रिंट का स्क्रीन शाट लेकर फर्जी तरीके से इलेक्ट्रानिक संसाधनों के माध्यम से रबर का फिंगर प्रिंट बनवाकर खाते से पैसे निकाल लेते हैं। एसओ बरेसर राजेश बहादुर के निर्देशन में टीम फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद सभी को चालान भरकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जज ने जेल भेज दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोंडा में लाइसेंसी बन्दूक से पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली मारी
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया और उतारा मौत के घाट
Leave a Comment: