पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त


फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। रातभर युवक पेड़ से बंधा रहा। बुधवार की सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची, तब जाकर उसे मुक्त कराया गया। 

 

मामला जसराना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव के युवक गौतम के एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध हैं। महिला के तीन बच्चे भी हैं। उसका पति बाहर रहता है। मंगलवार रात को युवक चोरी-छिपे महिला के घर पहुंच गया। उसे परिजनों ने महिला के साथ पकड़ लिया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति थे। महिला के परिजनों ने उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया। महिला के हाथ-पैर बांध दिए। आरोप है कि परिजनों ने युवक और महिला की पिटाई की। बुधवार की सुबह किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को मुक्त कराया।  पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका और उसके परिजनों को लेकर थाने आई। उनसे पूछताछ की गई। अभी मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।     

 




 

 

 


 

​​​​​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।