दबाव में किया निकाह, फिर दे दिया तीन तलाक


हर्रैया थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मुकदमे में फंसने के डर से निकाह किया और कुछ समय बाद ही तीन तलाक दे दिया। प्रकरण की शिकायत पीड़िता के पिता ने आला अफसरों से की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी 2019 में कक्षा नौ की छात्र थी। आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक के बेटे व अध्यापक एहसान ने अक्तूबर 2019 में किताब देने के बहाने एक कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को डरा-धमका कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान उसे भगाकर लखनऊ ले गया। 

आरोपी का बड़ा भाई उसे लखनऊ से बस्ती ले आया और लड़की को उसके घर भेज दिया गया। बाद में मुकदमे से बचने के लिए आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया पर विदाई नहीं कराई। दबाव बनाने पर विदाई करवाकर घर ले गया और अपनी मां के साथ मिलकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद जुलाई 2022 में उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 





 

​​​​​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।