विद्युत लाइन का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से हुई बेजुबान पशुओं की मौत।


विद्युत लाइन का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से हुई बेजुबान पशुओं की मौत।                            बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मनीष उपाध्याय की रिपोर्ट।                                    बिजनौर इसे विधुत विभाग की घोर लापरवाही कहें या कुछ और कहें ।जिसके कारण विद्युत का हाईटेंशन तार गिर जाने से बेजुबान पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई । आपको बता दें की जनपद बिजनौर के स्योहारा में बीती रात पड़ रही बारिश के कारण तहसील क्षेत्र के ग्राम गंगाधरपुर निवासी घसीटा सिंह पुत्र रंजीत सिंह के घर के ऊपर से गुजर रहा  विद्युत विभाग का 11,000  बोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर घसीटा सिंह के दो बैल तथा एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गए। तीन पशुओं में से एक बैल तथा एक भैंस की मौके पर ही मृत्यु हो गई इस कारण घसीटा सिंह का हजारों रुपए का नुकसान हो गया घसीटा सिंह द्वारा इस संबंध में थाना स्योहारा में तहरीर देकर नुकसान की भरपाई स्वरूप मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है । अब देखना यह है कि क्या सरकार द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेकर घसीटा सिंह को न्याय मिलेगा अथवा नहीं ?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।