बैंक के कलेक्शन एजेंट की हत्या में पहले ही  दिन परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने पर असलम पर शक जताया था


राऊ
 संवाददाता हीरा सिंह ठाकुर इन्दौर 
 बंधन बैंक के एजेंट की हत्या में पत्नी ने पहले ही दिन असलम पर जताया था शक एजेंट की बाइक मोबाइल लैपटॉप बरामद
बैंक के कलेक्शन एजेंट की हत्या में पहले ही  दिन परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने पर असलम पर शक जताया था लेकिन पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर कर छोड़ दिया था
बजरंग दल ने भी किया थाने का घेराव परिजनों ने लगाया आरोप 
जब तीसरे दिन शव मिला तो पुलिस ने कठोर पूछताछ की तो असलम टूट गया राऊ थाना प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया बंधन बैंक एजेंट हुकम सिंह की हत्या के आरोपी असलम और नंदू से मोबाइल लैपटॉप बाइक जप्त हो गई है उन्होने तेजाजी नगर में रेनकोट और बैग जला दिया था आरोपियों ने कबूला के नंदू पुताई का काम करता था उस पर काफी कर्ज हो गया था और असलम भी उसी के साथ  काम करने जाता था वहां हुकुम सिंह का कलेक्शन का काम भी देखता था इधर नंदू एक महिने से कर्ज से परेशान था  इसी के चलते लूट की योजना बनाई इधर मकान मालिक ने बताया कि 6 माह से मकान किराया भी बाकी है
हुकुम सिंह अकसर असलम के यहां चाय पीता था फिर दोनों कलेक्शन पर जाते थे
घटना वाले दिन हुकुम असलम के घर आया तो उसने नंदू को भी बुला लिया हुकम सिंह पलंग पेटी पर बैठकर हिसाब देख रहा था तभी असलम ने उसके सिर पर फर्सी मार दी जब वह बेसुध हो गया तो उसका रस्सी से गला घोंटा असलम और नंदू ने शव बोरे में भरकर रस्सी से बांधकर पुलिया में फेंक दिया 
हत्या से पहले हुकम सिंह की पत्नी का फोन आया तो असलम के घर से चाय पीकर आने की बात कही
बाइट=एडसनल डीसीपी

 राऊ से संवाददाता हीरा सिंह ठाकुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।