फिदायीन तैयार करने गुजरात जाता था हबीबुल इस्लाम, जैश से ट्रेनिंग दिलाने की थी तैयारी
उत्तर प्रदेश। यूपी एटीएस ने जिस आतंकी हबीबुल को गिरफ्तार किया है, वो हिंदुस्तान के अंदर से फिदायीनों की टोली तैयार करने के मिशन पर था
डॉक्टर्स अब फोरब्रेन पार्ट (दिमाग के अगले हिस्से) में ऑक्सीजन सप्लाई करने में जुटे हैं।
मोहम्मद रईस रहमानी
दिल्ली
✍️राजू श्रीवास्तव की हालत अब डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। ब्रेन में फैले संक्रमण को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। डॉक्टर्स अब फोरब्रेन पार्ट (दिमाग के अगले हिस्से) में ऑक्सीजन सप्लाई करने में जुटे हैं। इसके लिए देश के बेस्ट डॉक्टर्स से कंसल्ट किया जा रहा है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर बनी हुई है। ये जानकारी राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने दी है।गर्वित नारंग के मुताबिक, सीएम योगी ने अपने OSD को दिल्ली भेजा है। वे रविवार को एम्स दिल्ली पहुंचकर राजू के परिजनों से मिलेंगे और उनका हालचाल लेंगे। वहीं, इलाज में लगे डॉक्टर्स से भी वे बातचीत कर मुख्यमंत्री को हेल्थ अपडेट देंगे।राजू को यूरिन और मोशन पास हो रहे हैं। उन्हें दूध के अलावा फिर से जूस भी देना शुरू कर दिया गया है। राजू की सेहत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उनकी बॉडी में फिलहाल पहले के मुकाबले मूवमेंट थोड़ा कम है। डॉक्टर्स का पूरा फोकस अब उन्हें होश में लाने में है। बीपी कंट्रोल में है, लेकिन वेंटीलेटर अब भी लगा हुआ है।राजू श्रीवास्तव के फैन्स उज्जैन में भी उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शनिवार को राजू के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। शहर के हास्य कवि दिनेश दिग्गज महाकाल मंदिर में राजू की फोटो लेकर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में फोटो रखकर राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कायस्थ समाज के मंगेश श्रीवास्तव ने राम रामेश्वर महादेव मंदिर में पं. सतीश शर्मा से महामृत्युंजय मंत्र जाप करवाया।बीते गुरुवार की देर रात को राजू की तबीयत बेहद क्रिटिकल हो गई थी। रात में ही उनका सीटी स्कैन किया गया था। उनके ब्रेन में संक्रमण पाया गया था। सूजन के साथ ही फोरब्रेन में पानी मिला था। PRO के मुताबिक ब्रेन में संक्रमण को डॉक्टर्स ने कंट्रोल कर लिया है। ब्रेन के नीचे का हिस्सा डॉक्टर्स के कंट्रोल में है। वे बीते 11 दिनों से एम्स दिल्ली में एडमिट हैं और कोमा में हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश। यूपी एटीएस ने जिस आतंकी हबीबुल को गिरफ्तार किया है, वो हिंदुस्तान के अंदर से फिदायीनों की टोली तैयार करने के मिशन पर था
आज शमशाबाद विकासखंड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जहां मल मूत्र, हेड्पम्प की दसा देखिए बद से बद्तर हालात है।
अनुसार लोगों ने बताया कि वही बगल में नहर के पास शौच करने गया था
Leave a Comment: