जिला फर्रूखाबादशमसाबाद के विकास खण्ड की बनी कालोनियां स्वच्छ भारत मिशन की खोलती पोल।
आज शमशाबाद विकासखंड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जहां मल मूत्र, हेड्पम्प की दसा देखिए बद से बद्तर हालात है।
उत्तर प्रदेश। यूपी एटीएस ने जिस आतंकी हबीबुल को गिरफ्तार किया है, वो हिंदुस्तान के अंदर से फिदायीनों की टोली तैयार करने के मिशन पर था
फिदायीन तैयार करने गुजरात जाता था हबीबुल इस्लाम, जैश से ट्रेनिंग दिलाने की थी तैयारी
उत्तर प्रदेश। यूपी एटीएस ने जिस आतंकी हबीबुल को गिरफ्तार किया है, वो हिंदुस्तान के अंदर से फिदायीनों की टोली तैयार करने के मिशन पर था. उसे पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद जैसे खूंखार आतंकी संगठन ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी. जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त से पहले यूपी से पकड़े गए तीन में से दो आतंकियों को जैश ए मोहम्मद के कमांडर ने अलग-अलग टास्क दिए थे. एक को दहशतगर्दी फैलाने का टास्क दिया गया था जबकि दूसरे को भारत में ही आतंकी तैयार करने का टास्क दिया गया था. इसीलिए हबीबुल हर 15 दिनों पर गुजरात जाता था और अलग-अलग मदरसों में शिक्षा के नाम पर फिदायीनों को तैयार करने की कोशिश करता था।
› मदरसों में बच्चों को आतंकी बनाने की करता था कोशिश_फतेहपुर से एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकी हबीबुल को यूपी और गुजरात के मदरसों से आतंकी के रूप में नए लड़कों को तैयार करने का टास्क दिया गया था. हबीबुल गुजरात और यूपी के मदरसों में जाया करता था और लड़कों को तालीम दिया करता था. हबीबुल ने गुजरात और यूपी के मदरसों में जिन लड़कों को तालीम दी है, एटीएस अब उन लड़कों को भी तलाश कर रही है. एटीएस की दो टीमें गुजरात रवाना कर दी गई है।
› यूपी एटीएस कर रही हबीबुल के शागिर्दों की तलाश_यूपी एटीएस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हबीबुल पिछले डेढ़ साल से लगातार गुजरात आता और जाता था. हबीबुल हर 15 दिन पर गुजरात जाता था और पढ़ाने के नाम पर वहां छात्रों से मिलता था। उसकी नजर विशेषकर 15 साल के लड़कों पर रहती थी. कम उम्र के छात्रों को हबीबुल पाकिस्तान के वीडियो दिखाकर भड़काता था. हबीबुल के मोबाइल से एटीएस को कुछ नंबर भी मिले हैं, जो मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के हैं, और ATS इन छात्रों की तलाश कर रही है। हबीबुल ने जिन लड़कों को तैयार किया था उनसे सहारनपुर से पकड़े गए आतंकी नदीम ने भी मुलाकात की थी, नदीम ने उन्हें इस्लाम के नाम पर कुर्बान होने और जिहाद के बारे में बताया था।
› कुर्बानी के लिए तैयार होने पर पाकिस्तान में ट्रेनिंग दिलाने का था वादा_हबीबुल ने लड़कों को वादा किया था कि जब तुम इस्लाम के नाम पर कुर्बान होने के लिए तैयार हो जाओगे तो पाकिस्तान में तुम्हारी ट्रेनिंग जैश ए मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह से करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्लाह से प्रभावित होकर हबीबुल ने अपना नाम भी सैफुल्ला रख लिया था। हबीबुल और नदीम दोनों भारत में इस्लाम का अपमान करने वालों की लिस्ट बना रहे थे और मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को इन लोगों के बारे में बता कर भड़का रहे थे। और इन इस्लाम विरोधियों पर कैसे हमला किया जाएगा कैसे बदला लिया जाएगा इसके बारे में बताते थे, मदरसों के छात्रों को नूपुर शर्मा का वीडियो भी दिखाया गया था।
› हबीबुल के फोन में मिले जिहादी वीडियो_हबीबुल इस्लाम के फोन से जिहादी वीडियो मिले हैं. ओसामा बिन लादेन, जवाहिरी जैसे दुर्दांत आतंकियों को वो अपना प्रेरणास्रोत मानता था. ये वीडियो भी वो बच्चों को दिखाता था और उन्हें शहीद कहता था. हबीबुल वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल करता था, ताकि वो पकड़ा न जाए. लेकिन वो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से बच नहीं पाया ।।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज शमशाबाद विकासखंड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जहां मल मूत्र, हेड्पम्प की दसा देखिए बद से बद्तर हालात है।
अनुसार लोगों ने बताया कि वही बगल में नहर के पास शौच करने गया था
झाँसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,
Leave a Comment: