हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें
हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें
भारत में गरीब बच्चों की करेंगे मदद AB De Villiers, उठाया यह बड़ा कदम; जानकर खुश हो जाएंगे आप
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) अब भारत में गरीब बच्चों की मदद करेंगे. किक्रेट के तीनों प्रारूपों में साउथ अफ्रीका की कमान संभाल चुके और आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले डिविलियर्स ने इसके लिए एक एनजीओ के साथ करार किया है. इस एनजीओ के साथ मिलकर डिविलियर्स वंचित बच्चों की सहायता करेंगे. डिविलियर्स ने इस नेक काम के लिए मेक ए डिफरेंस नाम के एनजीओ को अपना वक्त स्वेच्छा से देने का करार किया है.
डिविलियर्स करेंगे वंचित बच्चों की मदद
भारत में मेक ए डिफरेंस एनजीओ देखभाल और सुरक्षा की जरूरत वाले बच्चों के साथ काम कर रहा है. यह एनजीओ 10 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के बच्चों के साथ काम करने और स्थिर आय स्तरों के साथ जीवन यापन करने के मॉडल को विकसित करने पर काम कर रहा है. वहीं इस एनजीओ के साथ जुड़ने पर डिविलियर्स ने कहा कि भारत में मुझे बहुत प्यार मिला है. मैं हमेशा से इस देश को कुछ वापस देने का तरीका ढूंढता हूं. इसी तलाश में मैं मेक ए डिफरेंस एनजीओ से जुड़ा.
मैं इस एनजीओ के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं. मैं इस एनजीओ द्वारा समर्थित दो युवाओं का मार्गदर्शन करूंगा. उन्होंने बताया कि यह एनजीओ गरीबी में पैदा हुए बच्चों को तब तक सहायता प्रदान करता है जब तक वह गरीबी का चक्र तोड़ नहीं देते हैं. उनका काम अविश्वसनीय है. एनजीओ से जुड़ने के बाद एबी अगले छह महीनें दो बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे. इसमें पहले बच्चे का नाम अयान है जो लखनऊ का रहने वाला है. उसने अभी-अभी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है और अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेलना चाहता है. अयान के अलावा एबी 21 वर्षीय अनीता का भी मार्गदर्शन करेंगे जो बैंग्लोर में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है और एक दिन टीवी एंकर बनना चाहती है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें
लगातार पानी रिसाव से रेलबाजार कूड़ाघर के पास की फुटपाथ बनी दलदल
Leave a Comment: