रेल कर्मचारियों की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर है यात्री व रेलवे कॉलोनीवासी
लगातार पानी रिसाव से रेलबाजार कूड़ाघर के पास की फुटपाथ बनी दलदल
शराब नीति पर सीबीआई ने दर्ज की FIR,
सीबीआई ने कथित आबकारी घोटाले में अपनी प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों का नाम शामिल किया है. सीबीआई अधिकारी ने ये जानकारी दी है. एफआईआर में कुछ शराब कंपनियों के भी नाम हैं. इसके अलावा 15 लोगों के अलावा कई अज्ञात लोगों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं. सीबीआई के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पर आपराधिक साजिश और खातों में हेरफेर का भी आरोप लगा है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के मामले में शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित कई राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की. उनके आवास के अलावा अधिकारियों ने मनीष सिसोदिया की आधिकारिक कार की भी तलाशी ली है.
सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति में नियमों के कथित उल्लंघन और खामियों को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. जिसके एक महीने बाद ये छापेमारी की गई है.
आबकारी विभाग की देखरेख करने वाले मनीष सिसोदिया ने कहा कि नीति सरकारी शराब की दुकानों में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए थी. सिसोदिया ने कहा कि मैं जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस रेड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इसे राजनीतिक साजिश बताया है.
आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुबह से बीजेपी के नेता पीसी और न्यूज के जरिए बता रहे हैं कि शराब नीति में घोटाले हुए हैं, लेकिन यह किसी को नहीं पता कि घोटाला हुआ क्या है. ये सब तब नहीं पता था जब गुजरात में शराब से लोगों की मौत हुई, उस पर कार्रवाई नहीं हुई. अब कह रहे हो शराब की वजह से कार्रवाई हो रही है, भ्रष्टाचार की वजह से कार्रवाई हो रही है.
उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का उद्घटान पीएम मोदी ने किया, कुछ दिन बाद ही वह धंस गया, तब कार्रवाई नहीं हुई. 2024 का चुनाव दिख रहा है आपको इसलिए बदले की भावना से आप राजनीति कर रहे हो. अभी तक विकल्प नहीं दिख रहा था, लेकिन दिल्ली और पंजाब के कामों से दिख रहा है कि केजरीवाल एक विकल्प हैं. कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना जो आप कर रहे हो वह दिख रहा है. लोकतंत्र में जनता की ताकत होती है, 2024 में केजरीवाल बनाम मोदी है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लगातार पानी रिसाव से रेलबाजार कूड़ाघर के पास की फुटपाथ बनी दलदल
जहां पर आवेदक क्षत्रपाल मौर्य जी के पिता की मृत्यु 11 जुलाई को हो गई थी
एवं सभी क्षेत्र एव जनपद वासियो को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
Leave a Comment: