लगातार पानी रिसाव से रेलबाजार कूड़ाघर के पास की फुटपाथ बनी दलदल


रेल कर्मचारियों की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर है यात्री व रेलवे कॉलोनीवासी
 यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह

???? कई महीनों से फटी है पाइप लाइन, दुरुस्त कराने के लिए आईओडब्ल्यू से लगाई जा चुकी है गुहार

???? लगातार पानी रिसाव से रेलबाजार कूड़ाघर के पास की फुटपाथ बनी दलदल

फतेहपुर। रेल विभाग अपनी यात्रियों एवं कर्मचारियों को लेकर करोड़ों रुपए स्वच्छता अभियान के नाम पर खर्च करता है। स्वच्छता की बात करें तो रेल सफाई विभाग समेत निविदा पर लिए गए सफाई कर्मचारी प्लेटफार्म एवं रेलवे स्टेशन मार्ग को चकाचक बनाने के लिए दिन रात काम करते नजर आते हैं, किंतु रेल विभाग का आईओडब्लू विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति कितना सचेत है इसका जीता जागता उदाहरण महीनों से फटी पाइप लाइन की मरम्मत न होने से लगाया जा सकता है। बताते चलें कि शहर के रेल बाजार इलाके से गुजरे रेलवे स्टेशन मार्ग सड़क के किनारे कचरा घर बना हुआ है। इसी कचरा घर के ठीक सामने रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए पंप हाउस से रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी वासियों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह पाइप लाइन करीब दो महीने से फटी हैं और पानी सप्लाई के समय तेजी से यहां पर पानी का रिसाव होता हैं और जब सप्लाई बंद की जाती है तो यही भरा गंदा पानी पाइप लाइन के अंदर पुनः चला जाता है जिससे रेल यात्री व कॉलोनी वासी बदबूदार गंदा पानी पीने को मजबूर है। अब सवाल ये उठता है कि करीब दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी आईओडब्ल्यू विभाग द्वारा फटी पाइप लाइन का मरम्मतीकरण न किया जाना यह दर्शाता है कि उक्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति कितने गंभीर और वफादार हैं! स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन से पानी का रिसाव होने की वजह से उक्त जगह पर दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। इस संबंध में जब आई ओ डब्लू श्री मीना से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था, जिसकी वजह से उनसे इस संबंध में बातचीत नहीं हो सकी। कुल मिलाकर देखना यह होगा कि पुनः स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी रेल विभाग का आईओडब्ल्यू कार्यालय सोता रहता है या अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान बनकर पाइपलाइन दुरुस्ती करण का कार्य कराता है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।