हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें


यमुनानगर के कलेसर में आप सिर्फ तीस रूपए में जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं. जानिए इस पार्क की खासियत

Kalesar National Park:  हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें

पर्यटन के शौकीन लोग हमेशा ही अच्छे पर्यटन स्थलों की तलाश में रहते हैं. लोगों में नेशनल पार्क और वन्यजीव अभ्यारण्यों को लेकर हमेशा से आकर्षण रहा है. अब हरियाणा (Haryana) में भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए नेशनल पार्क (National Park) की तर्ज पर सफारी (Jungle Safari) की शुरुआत की गई है. यहां जंगल सफारी के शौकीन लोगों के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं. हरियाणा के कलेसर (Kalesar) में तैयार की गई इस जंगल सफारी का आप भी अनुभव ले सकते हैं. हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar) में कलेसर में तैयार की गई ये सफारी दुबई की जंगल सफारी की तर्ज पर तैयार की गई है. कलेसर का इलाका हमेशा से बेहद खूबसूरत रहा है और अब जंगल सफारी की शुरुआत से इसकी छठा ही निराली हो जाएगी.

Kalesar National Park:  हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें

करीब 11570 एकड़ इलाके में तैयार किया गया ये नेशनल पार्क पूरी तरह से दुबई सफारी की तर्ज पर तैयार किया गया है. जो लोग दुबई जाकर सफारी घूमने का शौक पूरा नहीं कर सकते अब वो काफी किफायती खर्च पर अपने देश में ही इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

Kalesar National Park:  हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें

नेशनल पार्क का वन्य जीव विहार करीब 13422 एकड़ में फैला हुआ है. इस इलाके में कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं. खास बात ये कि इस नेशनल पार्क के बगल में ही मशहूर राजाजी नेशनल पार्क भी मौजूद है.

Kalesar National Park:  हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का मशहूर सिपलवाड़ा पार्क भी बिल्कुल पास ही है और यमुना नदी भी इसी इलाके से गुजरती है. और सबसे खास यहां पास ही आदिबद्री धाम के अलावा सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी मौजूद है.

Kalesar National Park:  हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें

इस नेशनल सफारी में घूमने के लिए मात्र तीस रुपये की टिकट लेनी होगी. बच्चों के लिए टिकट की कीमस सिर्फ दस रुपये होगी.

Kalesar National Park:  हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें

साफ बात है कि आम आदमी बिना किसी टेंशन के यहां घूम सकता है. हालांकि कैमरा ले जाने के लिए पचास रुपये औऱ वीडियोग्राफी के लिए 500 रुपये की फीस चुकानी होगी साथ ही पार्किंग के लिए आपको सिर्फ 20 रुपये चुकाने होंगे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।