, जो हर नागरिक में देशभक्ति की भावना जागता है।


आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज सीतापुर के कम्यूनिटी हाल में मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने मैं भारत का नागरिक हॅू, तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है, जो हर नागरिक में देशभक्ति की भावना जागता है। मैं सत्यनिष्ठा से अपने देश और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने का संकल्प लेता हॅू। मैं राष्ट्रीय ध्वज ‘‘तिरंगा‘‘ फहराने के लिये भारत के ध्वज संहिता का पालन करूंगा। जय हिंद की शपथ दिलायी। सांस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सीतापुर के सहयोग से माधुरी वर्मा एण्ड पार्टी की टीम हरीश कुमार, आजाद खॉन, संजय श्रीवास्तव, सोनू मयूर द्वारा विभिन्न देशभक्ति लोक गायन का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के बच्चों द्वारा घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की सराहना करते हुये उन्हें पुरूस्कार दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के बच्चों द्वारा अच्छे प्रस्तुतीकरण पर बच्चों को चॉकलेट का डिब्बा दिया तथा अगले कार्यक्रम में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया तथा विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों द्वारा स्टालों पर लगाये गये शहीदों के चित्रों का अवलोकन किया। 
    इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज अनूप कुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में आमजनमानस एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत दसवीं की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।