75 वे स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी
75 वे स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी
बिजनौर से मनीष उपाध्याय के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने निकाली तिरंगा रैली। बिजनौर से मनीष उपाध्याय के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट बिजनौर :- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में आज पुलिस प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर एसपी दिनेश सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। आज लगभग प्रातः 11:30 से नगीना चौराहा धामपुर से एसपी दिनेश सिंह द्वारा तिरंगा रैली को रवाना किया गया यह रैली नगीना चौक धामपुर से आरंभ होकर राष्ट्रीय मार्ग 74 पर पुरैनी के समीप स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर समाप्त हुई। आपको बता दें की संपूर्ण भारत वर्ष में देश के इतिहास में प्रथम बार वर्ष 2022 को मनाए जाने वाला 75 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष प्रत्येक भारतवासी के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत हो चुकी है देश व प्रदेश के साथ-साथ जनपद बिजनौर में भी घर घर भारतवर्ष की आन, बान ,और शान ,बलिदान ,शांति ,उन्नति एवं खुशहाली का प्रतीक तिरंगा तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा धामपुर नगर में निकाली गई रैली मैं समस्त जनपद की 112 नंबर की गाड़ी , समस्त पुलिस अधिकारियों की गाड़ी, उपस्थित रहे साथ ही पुलिसकर्मी बाइकों पर सवार होकर रैली में शामिल रहे। इस अवसर पर एसपी बिजनौर दिनेश सिंह, एसपी सिटी रंजन , एसपी पूर्वी धामपुर ओमवीर सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर श्रीमती इंदु सिद्धार्थ कोतवाल धामपुर माधव सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
75 वे स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी
75 वे स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी
कुशीनगर हाटा बिधान सभा 334 आम आदमी पार्टी के युवा समाज सेवी संजय शर्मा कि तरफ से स्वंत्रता दिवस कि ढेर सारी शुभकामनाएं
Leave a Comment: