राजेश्वरी मांटेसरी स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा ---


राजेश्वरी मांटेसरी स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा ---------------
_____
ग्राम पंचायत शिवलर में राजेश्वरी मांटेसरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रीति वर्मा जी की अगुवाई में बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा ग्राम -शिवलर में घुमाने के बाद जहां से शुरू हुई थी वहीं जाकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में स्कूल का पूरा स्टाफ शामिल रहा। उपरोक्त कार्य कृम प्राचार्या श्रीमती प्रीति वर्मा जी व सहायक अध्यापिका
प्रिया यादव जी व शिल्पी श्रीवास्तव जी व काजल वर्मा जी व ‌प्रतिभा शर्मा जी एवं
सहायक अध्यापक श्री सूर्य कुमार जी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आस-पास के लोग एकत्र हो कर देखकर वापस अपने घर चले गए। राजेश्वरी मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक श्री
अतुल कुमार वर्मा जी हैं इस स्कूल का नाम इनकी मां राजेश्वरी के नाम से है । तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय हो एवं झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा तथा वंदेमातरम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
जय भारत जय मातृभूमि -वंदेमातरम
देवी प्रताप मिश्र
तहसील संवाददाता मोहन लाल गंज लखनऊ की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।