इस रेली में विद्यालयों के अध्यापकगण अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते देखे गये, 


भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जैसे नारों से गुंजायमान हुआ कस्बा महमूदाबाद, 

जिला सीतापुर की कोतवाली महमूदाबाद कस्बे के लगभग सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा भारत देश की आन- बान- शान- रखने वाले तिरंगे धव्ज को हाथ में लेकर एक विशाल रेली निकाल कर क्षेत्र वासियों से लेकर संपूर्ण विश्व में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है, 

इस विशाल रेली में कस्बा महमूदाबाद के लगभग सभी विद्यालयों के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, 

इस रेली में विद्यालयों के अध्यापकगण अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते देखे गये, 

मगर इस विशाल रेली में मौजूद छात्र छात्राओं को इस भीषण गर्मी में लगने वाली प्यास के बारे में किसी ने भी नहीं ध्यान दिया, 

छात्र छात्राओं को मार्ग पर चलते हुए पर्सनल बोतल से पानी पीते देखा गया, 

सोचने वाली बात यह है कस्बा महमूदाबाद में जब कोई महान हस्ती आती है, तो उसके लिए सारी सुविधा मुहैया हो जाती हैं, 

मगर अफसोस इस विशाल रेली में भारत देश का भविष्य कहे जाने वाले इन छात्र छात्राओं के प्रति किसी भी जिम्मेदार ने अपनी जिम्मेदारी निभानी नहीं समझी, 

क्या इसी तरह से भारत देश के भविष्य कहे जाने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए,

 पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद विजयेन्द्र सिंह मय फोर्स के साथ इस विशाल रेली में काफी सहयोग  रहा,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।