नए मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ. पीके वर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ


शाहजहांपुर।जनपद में तीन अगस्त से नौ माह से लेकर पांच साल तक की उम्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ अज़ीजगंज के प्राइमरी विद्यालय में बुधवार को नए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने 3 साल के बच्चे विटामिन ए की दवा पिलाई।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे स्वस्थ रहें इसीलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी अंधापन, एनीमिया और रोग प्रतिरक्षा कम होने जैसी समस्या हो जाती है। डॉ. वर्मा ने लोगों से अपील की कि अभियान के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन जरूर करें।

डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि विटामिन ए से बढ़ते हुए बच्चे के इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। विटामिन ए से शरीर में मौजूद विभिन्न झिल्लियों और टिश्यू के विकास में सहायता मिलती है। विटामिन ए कार्य तेज दृष्टि और मजबूत दृष्टि को बढ़ावा देना भी होता है।
 ये शरीर के भीतर और बाहर की प्रक्रियाओं को तेजी से ठीक करना, टिश्यू के दोबारा बनने और घावों को सक्रिय रूप से ठीक करने में मदद करता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पी के श्रीवास्तव ने बताया कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने क्षेत्र में नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों की लिस्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए की बोतल के साथ मिलने वाली नापने वाली चम्मच से नाप कर डिस्पोजेबल चम्मच से निर्धारित मात्रा में दी जाएगी।

यूनिसेफ के  मंडल समन्वयक की  अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद आरिफ  हसन  ने माताओं से कहा कि बच्चों को आहार में गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियों, गहरे रंग के फल, जैसे संतरा, पपीता और गाजर तथा कद्दू  जैसी पीली सब्जियों का सेवन जरूर कराएं। बच्चों को पालक खिलाने की सलाह दी जाती है। दूध से बनी अन्य चीजें जैसे पनीर, दही या अंडे भी इसके बेहतरीन स्रोत हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कृष्ण मोहन कनौजिया, जिला प्रोग्राम मैनेजर इमरान खान, प्रधानमंत्री मात्र्तव वंदन योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक भुनेश दीक्षित जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित दुबे, डॉ. हरिओम सिंह एवं डॉ. शोएब अली अर्बन सीएचसी और पीएचसी अजीजगंज, यूनिसेफ की जिला समन्वयक हुदा जहरा और ब्लॉक समन्वयक माता प्रसाद आंगनबाड़ी साहयिका किंचित कृष्णा के साथ आशा कार्यकर्ता अनीता नलिनी रात्रि देवी रमा, कृष्णा देवी के साथ  उपस्थित रहें |

सीएमओ ने कार्यकर्ताओं से पूछे सवाल

अभियान के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयिकाओं से अभियान के बारे में बातचीत की। आंगनबाड़ी से उन्होंने पूछा कि इस अभियान में बच्चों को कितनी दवाई पिलानी है? दवाई के क्या क्या लाभ है ?विटामिन ए की दवाई बच्चों में कौन कौन से रोगों से बचाव किया जा सकता है ? 
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहयिकाओं के उत्तर देने पर तालियां बजा कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।