कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान जी की मर्जी के बिना इस ब्रम्हांड में कोई नहीं कर सकता।
श्री राम लखन जी से भेंट कर महंत जी तथा मंदिर की सुरक्षा हेतु संकल्प व्यक्त किया।
आज शहर की सड़कों पर घूम घूम कर जीएसटी और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शाहजहांपुर - खाने पीने और बच्चों के पढ़ने की चीजों पर केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई जीएसटी के कारण दिन पर दिन बढ़ती महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। यूपी के शाहजहांपुर में सामाजिक संगठन जनता की आवाज ने आज शहर की सड़कों पर घूम घूम कर जीएसटी और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फटे कपड़े पहने हुए और नमक रोटी खाते हुए ठेले पर बैठकर लाउडस्पीकर से चिल्ला चिल्ला कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आपको बतादें कि यूपी के शाहजहांपुर में जीएसटी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने अपने दर्जनों साथियों के साथ फटे कपड़े पहनकर और नमक रोटी खाते हुए ठेले पर बैठकर लाउडस्पीकर से चिल्ला चिल्ला कर जीएसटी के कारण बढी महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने लाउडस्पीकर से चिल्लाते हुए शहर की सड़कों पर घूम घूम कर लोगों को बढ़ती मंहगाई के कारण बताये और जीएसटी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक पहली बार किसी सरकार ने ऐसा किया है कि खाने पीने की चीजें दूध दही मट्ठा और बच्चों के पढ़ाई की चीजें रबड़ पेंसिल और कटर पर जीएसटी लगाई है। केंद्र सरकार के इस फैसले के कारण दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है । गरीबों को नमक रोटी खाकर ही जिंदा रहना पड़ रहा है । गरीबों के छोटे छोटे बच्चे पेन पेंसिल किताबें और कॉपियों पर लगी जीएसटी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। सामाजिक संगठन ने जीएसटी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
- संजीव गुप्ता , अध्यक्ष सामाजिक संगठन जनता की आवाज
अनिकेत कुमार
जिला क्राइम रिपोर्टर
शाहजहांपुर
8736058176
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्री राम लखन जी से भेंट कर महंत जी तथा मंदिर की सुरक्षा हेतु संकल्प व्यक्त किया।
--- ग्रामीणो ने खेतो मे जाकर की बदमाशों की तलाश
श्रम कार्ड बनवाने के लिए लोगों से अपील की है l
Leave a Comment: