श्री राम लखन जी से भेंट कर महंत जी तथा मंदिर की सुरक्षा हेतु संकल्प व्यक्त किया।


शाहजहांपुर।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर शाहजीपुर की टीम ने आज कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के महंत श्री राम लखन जी से भेंट कर महंत जी तथा मंदिर की सुरक्षा हेतु संकल्प व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर  ने कहा कि सनातनी मान बिंदुओं मठ मंदिर तथा संत समाज का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे कितनी भी लंबी लड़ाई संगठन को लड़नी पड़े। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर हिंदू समाज को साथ लेकर हनुमान मंदिर के समर्थन में खड़ा रहेगा। 
जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद महानगर अशनील सिंह एडवोकेट ने कहा कि संकट मोचन हनुमान से शक्तिशाली इस ब्रह्मांड में कोई नहीं है उनकी प्रतिमा का स्थानांतरण हनुमान जी की मर्जी के बिना इस ब्रम्हांड में कोई नहीं कर सकता।
जिला संयोजक बजरंग दल महानगर हरीश प्रजापति  ने कहा कि यदि प्रशासन अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आया तो संगठन हर स्तर से आंदोलन करने को बाध्य होगा।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ कर जयघोष किया गया मुख्य रूप से परशुराम पुरी जिला उपाध्यक्ष आदित्य ओमर, जिला सह मंत्री सुरेश शर्मा, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जिला कार्याध्यक्ष शाहजीपुर सुमित खन्ना , महानगर सह संयोजक अनिल वर्मा , महानगर प्रचार प्रमुख अनुभव गुप्ता , महानगर विद्यार्थी प्रमुख अंकित मिश्रा सम्राट, प्रदीप प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, दिनेश प्रजापति, लकी गुप्ता, अवनीश , रोहित अग्रवाल ,रोचक वर्मा  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।