निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद एवं धनघटा से सम्बंधित ईवीएम गोदाम एवं रिजर्व में रखे गये


ब्रेकिंग /सन्तकबीरनगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ब्यूरोचीफ 'अब तक टीवी ,सन्तकबीरनगर। 
संत कबीर नगर 03 अगस्त 2022,जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद एवं धनघटा से सम्बंधित ईवीएम गोदाम एवं रिजर्व में रखे गये ईवीएम कक्षों का सघन निरीक्षण किया गया। ई0वी0एम के रख रखाव सहित अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पायी गयी। 
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मेंहदावल विधानसभा से सम्बंधित ई0वी0एम0 मशीन के कक्ष को मा0 उच्च न्यायालय में निर्वाचन की रिट याचिका लम्बित होने के कारण शील कर दिया गया था इस लिए उस कक्ष का निरीक्षण नही किया गया। 
    इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, निर्वाचन सहायक सलीम, एवं विनय वर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित लोग उपस्थित रहें।  धन्यवाद ,,,,,,
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।