हर घर तिरंगा सप्ताह में घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भारतीय तिरंगा फहराने हेतु किया प्रेरित।


ब्रेकिंग/सन्तकबीरनगर
___________
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी ,सन्तकबीरनगर 
संत कबीर नगर 03 अगस्त 2022,‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ की श्रृखला में " युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के सौैजन्य से खण्ड स्तरीय एक दिवसीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता (ओपेन) का आयोजन जगत गुरू शंकराचार्य इण्टर कॉलेज मेंहदावल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राजेश सिंह द्वारा किया। 
    इस अवसर पर संयोजिका, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मेंहदावल श्रीमती आराधना द्विवेदी द्वारा बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया की आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें आप सभी अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और दूसरों को भी उनके घरों/प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करें।
    इस अवसर पर शेषनाथ चौधरी, ब्लाक कमाण्डर बेलहर कला गोरख प्रसाद, राजकुमार उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद, रामशंकर मिश्र, सहित अन्य सम्भा्रन्त लोग एवं प्रतिभागी आदि उपस्थित रहें। धन्यवाद ,,,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।