साफ सफाई व चुना रेखांकन हेतु सम्बंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया।


ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

बलरामपुर।     तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फ़िरोज़ ने आगामी मोहर्रम को लेकर नगर पंचायत परिसर में एक बैठक की। बैठक में मोहर्रम की 7 वीं व 10वीं तारीख को इमामबाड़ों की विशेष साफ सफाई व चुना रेखांकन हेतु सम्बंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया।ताज़ियादारों,अलमदारों,नगर एंव आस पास के लोगों को कर्बला जाने वाले मार्ग पर कोई असुविधा ना हो इसके लिए पहले से ही तैयारी करने का निर्देश दिया।कर्बला मार्ग की साफ सफाई एंव बिजली ना रहने पर जनरेटर द्वारा पथप्रकाश सुनिश्चित करने तथा पानी के टैंकर लगाकर जलापूर्ति करने हेतु निर्देश दिया।बैठक करने के पश्चात नगर थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह,नगर अधिशासी अधिकारी डा.सम्पूर्णानन्द तिवारी,मुशीर पप्पू प्रतिनिधि,अदनान फिरोज़,बब्बू खां ग्राम प्रधान गनवरिया,मलखान सिंह,शमीम अहमद सलमान रईनी,सभासद गण मुशाहिद अली,निज़ाम,अब्दुल कुद्दूस,शिव कुमार,पाटेशवरी प्रसाद व सभासद प्रतिनिध गण सहित तज़ियादारों व के साथ कर्बला जाने वाले विभिन्न मार्गों का निरिक्षण कर कर्बला जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई एंव गड्ढे वाले मार्गों पर मिट्टी पटान कर समतली करण कर लें जिससे कि तज़िया ले जाने मे कोई असुविधा ना होने पाए।ताज़िया ले जाने वाले मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करने वाले पेड़ों की छटाई करने एंव पेय जल की पर्याप्त व्यव्स्था करने हेतु सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।