चोरी के नामजद तहरीर के बाद भी गजरौला पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन


अब तक न्यूज़ गजरौला पीलीभीत संवादाता अमित गुप्ता

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव विधिपुर निवासी शिव कुमार ने 5 दिन पूर्व एक तहरीर गजरौला पुलिस को नामजद चोर के खिलाफ दी थी जिसे 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया
 गजरौला थाने के विधीपुर गांव के शिवकुमार ने गांव के ही बेद प्रकाश पर तीस हजार रुपए  व मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है
पीड़ित ने गजरौला थाने में प्रार्थना दिया और बताया कि कुछ माह  पूर्व गांव के ही बेद प्रकास ने  रात्रि घर में घुसकर पेन्ट में रखे तीस हजार रुपए व मोबाइल चोरी कर ले गया  
और मोबाइल को ले जाकर दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण पुर  ( गौंटिया )  कोमिल प्रसाद नामक  युवक  के हाथ बेंच दिया पीड़ित ने बताया कि काफी दिनों के बाद  मोबाइल का सुराग धीरे - धीरे लग गया जो दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण पुर ( गौंटिया ) में कोमिल प्रसाद नाम के एक युवक के पास से मिला है जब कोमिल प्रसाद से जानकारी ली तो कोमिल प्रसाद ने बताया कि  गांव विधी पुर निवासी बेद प्रकास के द्वारा मोबाइल बेचा गया है जो मैंने खरीदा है।  पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने गजरौला थाने में जाकर मोबाइल चोरी व रुपए चोरी करने वाले के खिलाफ तहरीर देकर रुपए बापस  दिलवाने व उक्त आरोपी  पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी लेकिन तहरीर को 5 दिन बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई चोर के खिलाफ कार्यवाही नहीं की।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।