स्लग- दिव्यांग दुकानदार की धारदार हथियार से गोंद कर की गई निर्मम हत्या, हत्या से इलाके में फैली सनसनी
सूचना पर पहुंचे एसपी और एएसपी!
नाला निर्माण के लिए नगर परिषद को आवंटित राशि पड़ा रहा, ताजपुर के साथ अन्याय- सुरेन्द्र
यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर
ताजपुर /समस्तीपुर । 03 अगस्त 2022
हलकी वर्षा से ही ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र की करीब तमाम सड़कें जलप्लावित हो चुकी है. इसे लेकर स्थानीय निवासियों, राहगीरों, वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि नाला निर्माण के लिए नगर परिषद को आवंटित किया गया राशि बेकार पड़ा है. यह अधिकारियों का मनमाना व्यवहार है और इसे लेकर भाकपा माले आंदोलन करेगी.
बुधवार को इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र का अस्पताल रोड, कर्बला रोड, फलमंडी रोड, आलूमंडी रोड, बहेलिया टोला मस्जिद से भेरोखड़ा जाने एवं मस्जिद से ठगवा चौक जाने वाली रोड , मोतीपुर वार्ड-27 रोड, योगियामठ रोड, ओलियापीर रोड समेत अन्य कई सड़कें वर्षा की पानी से जलमग्न है. नगर परिषद को नाला निर्माण के लिए आवंटित मोटी राशि यूँ ही बेकार पड़ा है और ताजपुरवासी को नाला नहीं बनने का दंश झेलना पड़ता है. यह अन्याय है और इसे लेकर भाकपा माले आंदोलन करेगी. माले नेता ने उक्त जलप्लावित सड़कों के किनारे वर्षात भर के लिए कच्चे नाले और फिर वर्षात बाद इसे ही पक्का नाला में तब्दील करने की मांग नगर प्रशासन एवं प्रखण्ड प्रशासन से की है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सूचना पर पहुंचे एसपी और एएसपी!
शेखपुर आशिक गांव में समुदाय विशेष द्वारा बनवाए गये मजहबी गेट पर भदरी नरेश ने जताई आपत्ति
एसएसपी से शिकायत करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह बंगला घाट में रहती है।
Leave a Comment: