एसएसपी से शिकायत करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह बंगला घाट में रहती है।


उसके पिता ने हैसियत के अनुसार उसकी शादी   सिंहपुरा (रानीपुर ) निवासी चंदन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया। महिला का आरोप है कि बेटी के जन्म लेने के बाद उसे व उसकी बेटी परेशान किया जाने लगा। जिससे उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। उसने माता-पिता के सहयोग से अपनी बेटी का इलाज कराया। परेशान होकर उसने परिवारिक न्यायालय की शरण ली। परिवारिक न्यायालय में उसके पति ने दूसरी शादी न करने की सफाई दी। इसके बाद जिला पंचायत चुनाव के कुछ पहले थानाध्यक्ष के सामने उसे अपने साथ ले गए। चुनाव होने के बाद उसके पति उसे सकी के हनुमान मंदिर घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे मंदिर में छोड़कर चले गए। काफी इंतजार के बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो उनसे सम्पर्क किया। इसके बाद 112 पुलिस को सूचना देकर पुलिस के सहयोग से वह अपने माता-पिता के घर चली गई। अभी उसे पता चला कि सकी के हनुमान मंदिर के पास बनी कलौनी एक युवती उसके पति के साथ नवाबाद पुलिस ने पकड़ा। जिसके वीडियो साक्ष्य के रुप में हैं। आरोप है पुलिस ने पकड़ी गई युवती को छोड़ लिया है। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।